Homeदेश-समाजशादीशुदा हिन्दू महिला को फाँसने के लिए फैजान बन गया 'मोनू', 6 महीने तक...

शादीशुदा हिन्दू महिला को फाँसने के लिए फैजान बन गया ‘मोनू’, 6 महीने तक करता रहा बलात्कार: इस्लामी धर्मांतरण न करने पर मारपीट

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक मोहल्ले का है। पीड़िता यहीं की रहने वाली है। वो शादीशुदा है। उसकी शादी चार साल पहले बुलंदशहर के एक व्यक्ति के साथ ही हुई थी।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) से लव जिहाद (Love Jihad) और धर्मान्तरण (Religious Conversion) की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है। जहाँ फैजान नाम के मुस्लिम आरोपित ने मोनू बनकर हिंदू महिला को झूठे प्रेम जाल में फँसाया और फिर उसके साथ 6 महीने तक शादी की झाँसा देकर रेप करता रहा। इस मामले में पीड़िता ने रेप, धमकी और मारपीट समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक मोहल्ले का है। पीड़िता यहीं की रहने वाली है। वो शादीशुदा है। उसकी शादी चार साल पहले बुलंदशहर के एक व्यक्ति के साथ ही हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो ठीक रहा, लेकिन धीरे-धीरे पति और पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अनबन शुरू हो गई। इसके बाद वो पति को छोड़कर मायके (अलीगढ़) आ गई।

इस बीच जून 2021 में वो कोतवाली अतरौली स्थित अपने ननिहाल गई थी, जहाँ पर उसकी मुलाकात आरोपित फैजान से हुई। पहली मुलाकात के दौरान ही उसने पीड़िता से झूठ बोलते हुए उसे अपना नाम मोनू बताया। धीरे-धीरे दोनों की पहचान हुई और वो वक्त के साथ दोस्ती में बदल गई। इस बीच मोनू बने फैजान ने पीड़िता को बताया कि वो उससे शादी करना चाहता है। यही झाँसा देकर उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके साथ हम बिस्तर होते वक्त बड़ी ही चालाकी से आरोपित ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

6 महीने तक करता रहा रेप

इस बीच मोनू बनकर फैजान लगातार 6 महीने तक उसके साथ रेप करता रहा। लेकिन जब पीड़िता ने उससे शादी करने की बात कही तो वो इससे साफ मुकर गया। यहीं नहीं आरोपित ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता पर इस्लाम कबूल करने का दबाव भी बनाया। फैजान और उसके भाई अली ने धर्मान्तरण नहीं करने पर पीड़िता को हत्या की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता ने इस मामले में थाने में केस दर्ज कराया। महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक सरिता द्विवेदी के मुताबिक, फैजान और अली दोनों ही अतरौली के बड़ी मस्जिद इलाके के रहने वाले हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -