Homeदेश-समाजजहाँ का गुंडा था मुस्तफा, महिला पुलिस ने उसी इलाके से निकाली उसकी परेड:...

जहाँ का गुंडा था मुस्तफा, महिला पुलिस ने उसी इलाके से निकाली उसकी परेड: धक्का मारने के बाद नाबालिग लड़की के चेहरे पर मारे थे घूँसे

पुलिस ने जैसे ही गौस मुस्तफा को हिरासत में लिया, वह दया की भीख माँगने लगा। उसको थाने उसी रास्ते से ले जाया गया जिस इलाके में वह लोगों को डराता-धमकाता था।

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक नाबालिग लड़की की पिटाई के मामले में सैयद गौस मुस्तफा को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसकी परेड निकाली। गौस मुस्तफा एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पहले से ही 18 केस दर्ज हैं। उसने लड़की पिटाई एक सामान्य विवाद पर की थी। घटना 14 मार्च (सोमवार) 2022 की है। महिला पुलिस अधिकारी ने पकड़ने के बाद उसकी सड़क पर परेड निकाली।

ABP माझा के मुताबिक मुस्तफा की उम्र 22 साल है। घटना के दिन पीड़िता लातूर शहर के एक स्कूल के पास कुछ खाने का सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान मुस्तफा उधर से मोबाइल पर बात करते हुए गुजरा और लड़की को धक्का मार दिया। लड़की ने जब इसकी वजह पूछी तो वह उसे पीटने लगा। मुस्तफा ने लड़की के चेहरे पर कई घूँसे मारे जिससे वो घायल हो गई। बाद में उसने इसकी शिकायत विवेकानंद पुलिस थाने में की।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस को मुस्तफा के लातूर के एक इलाके में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। उसे वाहन के बजाय सड़क मार्ग से परेड करवाते हुए पुलिस विवेकानंद थाने लेकर गई। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी नेतृत्व कर रहीं थी।

पुलिस ने जैसे ही गौस मुस्तफा को हिरासत में लिया, वह दया की भीख माँगने लगा। उसको थाने उसी रास्ते से ले जाया गया जिस इलाके में वह लोगों को डराता-धमकाता था। जब उसकी परेड निकाली जा रही थी महिला पुलिसकर्मी उसे लगातार बेंत से मार भी रही थीं। मुस्तफा पर दर्ज अधिकतर मुकदमे विवेकानंद थाने से ही संबंधित हैं। API भाऊसाहेब खंडारे ने बताया कि आरोपित पर धारा 324 IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

MOU के बाद भी सुस्ती में रहा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश ने फुर्ती से पकड़े मझगाँव डॉक के ₹29000 करोड़: समझिए कैसे चंद्रबाबू नायडू के...

प्रोजेक्ट में राज्य सरकार और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी में ₹5289 करोड़ देंगे, जबकि MDL मुख्य निवेशक के रूप में ₹23964 करोड़ का निवेश करेगा।

पूरी तरह से ‘ड्राई स्टेट’ नहीं था लक्षद्वीप, 47 साल बाद सरकार ने बदले शराब के नियम: जानिए क्यों, कभी विकास परियोजनाओं के विरोध...

भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में 47 वर्षों बाद शराब नीति में बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने लागू शराबबंदी कानून को समाप्त कर दिया है।
- विज्ञापन -