Homeदेश-समाजजिस सरकारी स्कूल में पढ़ाता था मुजाहिद हुसैन, उसके क्लासरूम को ही ₹30000 में...

जिस सरकारी स्कूल में पढ़ाता था मुजाहिद हुसैन, उसके क्लासरूम को ही ₹30000 में बेचा: दूसरे कमरे को भी बेचने की कर रहा था तैयारी

प्रधान बताया कि मुजाहिद बच्चों को पढ़ाने नहीं जाता है और अक्सर स्कूल से कई-कई दिनों तक गायब रहता है। मंडलायुक्त समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के बाद शिक्षक मुजाहिद हुसैन का कई बार वेतन भी काटा जा चुका है। हालाँकि, उस पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Muradabad, Uttar Pradesh) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ का एक शिक्षक जिस सरकारी स्कूल में पढ़ाता है, उसी स्कूल के एक क्लासरूम अपना बताकर 30 हजार रुपए में बेच दिया। इस मामले में शिक्षक मुजाहिद हुसैन पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

मामला जिले के कुंदरकी ब्लॉक के पीतपुर नैय्याखेड़ा गाँव का है। मुजाहिद हुसैन गाँव के प्राथमिक स्कूल में बच्चों को पढ़ाता है। इसमें साल 2010 में एक अतिरिक्त कमरे का निर्माण कराया गया था। उस क्लासरूम को उसने तीस हजार रुपए में बेच दिया।

क्लासरूम खरीदने वाले व्यक्ति ने उसे तुड़वा दिया और अपना घर बनाने की तैयारी करने लगा। यह बात खंड शिक्षा अधिकारी को पता चली तो वह हैरान रह गए। उन्होंने मौके पर पहुँचकर घटना की जाँच की। घटना को सही पाने के बाद अधिकारी ने इसकी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी।

मुजाहिद हुसैन इतने पर नहीं रूका। उसने स्कूल के दूसरे क्लासरूम को भी बेचने की तैयारी कर ली। मुजाहिद को ऐसा करता देख गाँव के प्रधान मोहिसिन अख्तर से उसका विवाद हो गया। इसके बाद प्रधान ने इसकी शिकायत ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर से कर दी।

शिकायत मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी विष्णु गुरुवार (4 अगस्त 2022) को गाँव पहुँच कर मामले की जाँच शुरू की और इसे सही पाया। प्रधान बताया कि मुजाहिद बच्चों को पढ़ाने नहीं जाता है और अक्सर स्कूल से कई-कई दिनों तक गायब रहता है।

प्रधान का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है। वहीं, मंडलायुक्त समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के बाद शिक्षक मुजाहिद हुसैन का कई बार वेतन भी काटा जा चुका है। हालाँकि, उस पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा।

अब इस घटना के सामने आने के बाद मुजाहिद पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह ने बताया जाँच के दौरान ये प्रकरण सामने आया है और दोषी टीचर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -