Homeदेश-समाज'भीड़ वाले दरवाजे पर करना चाहते थे तगड़ा ब्लास्ट' : बंगाल में स्कूल की...

‘भीड़ वाले दरवाजे पर करना चाहते थे तगड़ा ब्लास्ट’ : बंगाल में स्कूल की छत पर बम फेंकने वाले सादिक, रेहान समेत 4 गिरफ्तार, पूछताछ में किए खुलासे

पूछताछ में इन लोगों ने बताया है कि शुरुआत में ये बड़ा तगड़ा क्रूड बम स्कूल के दरवाजे पर फेंकना चाहते थे क्योंकि वहाँ ज्यादा भीड़ हथी। लेकिन बाद में इन्होंने अपना प्लॉन बदला और बराबर की छत पर चढ़कर स्कूल की छतों पर बम फेंक दिए।

बंगाल के नॉर्थ परगना-24 के टीटागढ़ में स्कूल बिल्डिंग की छत पर बम फेंकने वाले 4 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी उम्र 18-19 साल की है। पुलिस ने इन्हें शनिवार (17 सितंबर 2022) देर रात गिरफ्तार किया। ये चारों टीटागढ़ के रहने वाले हैं। इनकी पहचान मोहम्मद अरियान, शेख बबलू, सादिक और रेहान के तौर पर हुई है। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करके बैरकपुर कोर्ट में पेश किया।

पूछताछ में इन लोगों ने बताया है कि शुरुआत में ये बड़ा तगड़ा क्रूड बम स्कूल के दरवाजे पर फेंकना चाहते थे क्योंकि वहाँ ज्यादा भीड़ हथी। लेकिन बाद में इन्होंने अपना प्लॉन बदला और बराबर की छत पर चढ़कर स्कूल की छतों पर बम फेंक दिए। पुलिस को छानबीन में ये भी पता चला कि इनमें से तीन लड़कों ने उसी स्कूल में पढ़ाई की थी। इसलिए पुलिस को लग रहा है कि किसी निजी दुश्मनी के कारण ऐसा कदम उठाया गया।

पुलिस बम फेंकने वालों से और पूछताछ कर रही है ताकि पता चल सके कि कहीं घटना के पीछे कोई और कारण तो नहीं था। पुलिस को उनमें से एक आरोपित के घर से 10 क्रूड बम बरामद हुए हैं।

स्कूल के ऊपर फेंके गए बम

गौरतलब है कि बंगाल के टीटागढ़ में 17 सितंबर को 11 बजे साउथ स्टेशन पर स्थित फ्री इंडिया हाईस्कूल की छत पर बम फटा था। इस स्कूल में 1300 छात्र-छात्राएँ हैं। यहाँ कल जिस समय स्कूल में विस्फोट हुआ, उस समय स्कूल में सेकेंड पीरियड चल रहा था। विस्फोट में स्कूल की छत का एक हिस्सा उड़ गया। इसके बाद स्कूल में भगदड़ मच गई।

जैसे ही विस्फोट हुआ स्कूल के शिक्षक छत की ओर भागे। उन्होंने देखा कि हर तरफ बम के टुकड़े फैले हुए हैं। इस घटना के बाद छात्र और अभिभावक दहशत में आ गए। हालाँकि, घनी आबादी में स्थित होने के बावजूद गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई।

स्कूल के शिक्षक खालिद तैयब ने बताया था, “धमाका बहुत जोरदार था। उस वक्त हम स्टाफ रूम में बैठे थे। पहले तो हमें लगा कि बाहर कोई बम मारा है। इसके बाद बाहर निकल कर देखा तो स्कूल से धुँआ निकल रहा है। उसके बाद हम छत पर आए तो देखा कि चारों ओर बम के छींटे बिखरे हुए थे। अगर टिफिन के दौरान विस्फोट होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -