Homeदेश-समाजउत्तराखंड में ₹50000 के ईनामी को पकड़ने गई UP पुलिस को बना लिया बंधक,...

उत्तराखंड में ₹50000 के ईनामी को पकड़ने गई UP पुलिस को बना लिया बंधक, दोनों तरफ की फायरिंग में उप-प्रमुख की पत्नी की मौत, 5 पुलिसकर्मी भी घायल

लगभग एक महीना पहले ठाकुरद्वारा क्षेत्र में भी खनन माफियाओं ने पुलिस से चार डंपर छुड़वा लिए थे। इसको लेकर 150 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका उदाहरण उत्तराखंड में देखने को मिला। एक मामले में 50 हजार के ईनामी के यहाँ छापेमारी करने गई यूपी पुलिस को उत्तराखंड में बंधक बना लिया गया। इस दौरान गोलीबारी में उप-प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई।

मामला खनन से जुड़ा है। उत्तर प्रदेश की पुलिस उत्तराखंड के काशीपुर के एक गाँव में बुधवार (12 अक्टूबर 2022) को छापेमारी करने पहुँची थी। दो गाड़ियों में पहुँची पुलिस टीम सादी वर्दी में थी। गाँव में पहुँची पुलिस टीम पर हमला कर लोगों ने बंधक बना लिया।

पुलिस के अनुसार, मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाने से पुलिस टीम काशीपुर थाना क्षेत्र के भरतपुर गाँव गई प्रमुख गुरताज भुल्लर के घर पहुँची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। मामला बढ़ा तो दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। इस फायरिंग में उप-प्रमुख की पत्नी गुरप्रीत कौर की मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों सड़क पर जाम लगा दिया है। वहीं, स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। वहीं, मुरादाबाद के एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि डंपर चालक के कुंडा थाने में छिपे होने की सूचना पर टीम ने दबिश दी थी। दबिश के दौरान हुई फायरिंग में पाँच जवान भी घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि जिस डंपर चालक को पकड़ने पुलिस पहुँची थी, वह 50 हजार रुपए का ईनामी है। बता दें कि लगभग एक महीना पहले ठाकुरद्वारा क्षेत्र में भी खनन माफियाओं ने पुलिस से चार डंपर छुड़वा लिए थे। इसको लेकर 150 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जहाँ युवा, वहाँ PM मोदी… एक ही Reel से बना डाला रिकॉर्ड: मंत्रियों को संदेश- अब Insta करें इस्तेमाल, जानें- कैसे ‘फोटो शेयरिंग ऐप’...

इंस्टाग्राम युवाओं का सबसे पसंदीदा ठिकाना है। PM मोदी ने अपनी आवाज युवाओं तक इसके जरिए पहुँचाई। सभी मंत्रियों को भी यूज करने का निर्देश दिया।

आज से आरंभ हुआ चातुर्मास: 120 दिनों तक योगनिद्रा में रहेंगे भगवान विष्णु, शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन; जानें- इन महीनों में कैसा हो...

आज से शुरू चातुर्मास। विष्णु की योगनिद्रा तक शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन। जानें 120 दिनों का धार्मिक महत्व। माँगलिक कार्यों पर विराम।
- विज्ञापन -