Homeदेश-समाजबलिदानी की पत्नी के लिए लोगों ने जमीन पर बिछाई हथेलियाँ, उस पर चलकर...

बलिदानी की पत्नी के लिए लोगों ने जमीन पर बिछाई हथेलियाँ, उस पर चलकर पति की प्रतिमा का किया अनवारण: रक्षाबंधन पर ‘भाइयों’ ने पेश की मिसाल, Video वायरल

वायरल वीडियो में शहीद पति की ‎तस्वीर हाथ में लिए वीरांगना हथेलियों पर पाँव ‎रखते हुए प्रतिमा तक पहुँची और अनावरण ‎किया।

रक्षाबंधन के त्यौहार को इस बार मध्यप्रदेश के रतलाम में भाइयों ने खास बना दिया। दरअसल, रक्षाबंधन के अवसर पर बुधवार (30 अगस्त, 2023) को रतलाम के गुणावद में तिरंगा‎यात्रा निकालकर लांस नायक कन्हैयालाल जाट की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसे ‘राष्ट्र शक्ति स्थल स्मारक’ का नाम दिया गया। ऐसे में प्रतिमा के अनावरण को जाती हुई वीरांगना बहन के क़दमों में युवा भाइयों ने अपनी हथेलियाँ बिछा दीं।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सिक्किम में बलिदान हुए कन्हैयालाल जाट के प्रतिमा के अनावरण के इस दृश्य को खूब सराहा जा रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बलिदानी की पत्नी वीरांगना ‎सपना जाट को प्रतिमा स्थल (राष्ट्र शक्ति स्थल) तक लाने के लिए‎ शहीद समरसता मिशन के सदस्यों और गाँव वालों ने उनके पैरों तले अपनी हथेलियाँ बिछा दीं। वायरल वीडियो में शहीद पति की ‎तस्वीर हाथ में लिए वीरांगना हथेलियों पर पाँव ‎रखते हुए प्रतिमा तक पहुँची और अनावरण ‎किया।

प्रतिमा के अनावरण के समय एक भावुक पल भी आया जब बलिदानी पति कन्हैयालाल की प्रतिमा को देखते ही वीरांगना सपना ‎उससे लिपटकर रो पड़ीं। ऐसे भावुक पल में उन्होंने अपने आँसू सँभालते हुए कहा, “ऐसा लग ‎रहा है कि शहीद समरसता मिशन के भाइयों ने ‎मुझे मेरा जीवन, मेरा पति लौटा दिया है।‎”

बता दें कि गुणावद के बलिदानी सपूत ‎कन्हैयालाल जाट 21 मई 2021 को ‎सिक्किम में बलिदान हुए थे। वहीं उनके सम्मान में इस राष्ट्र शक्ति‎स्थल का निर्माण शहीद समरसता मिशन द्वारा 4 लाख के जनसहयोग से ‎किया गया है।

बलिदानी के पैतृक गाँव में प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर शहीद समरसता मिशन की प्रदेश संरक्षक वीरांगना प्रतिभा यादव ने बताया, ‘मिशन विगत 16 साल से शहादत के सम्मान में बलिदानियों के लिए कार्य कर रहा है। इसका नेतृत्व देश के लिए जीने-मरने वाले परिवारों के हाथों में है। यह बलिदानियों के सपनों के समरस राष्ट्र निर्माण की चलने वाली सतत प्रक्रिया है।”

गौरतलब है कि इस मिशन के लिए शहीद ‎समरसता मिशन के लोगों ने ‘राष्ट्र शक्ति स्थल’ स्मारक का निर्माण ‘वन चेक‎ वन साइन फॉर शहीद’ अभियान चलाकर‎ वीरांगना सपना जाट के बैंक अकाउंट में ही‎ डिजिटल माध्यम से धनराशि इकठ्ठा कर किया। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

CM योगी ने लॉन्च किया ‘प्रोजेक्ट गंगा’, UP सरकार के साथ काम करेगा हिंदूजा ग्रुप: 20 लाख घरों तक पहुँचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, जानें क्या...

योगी सरकार का 'प्रोजेक्ट गंगा' गाँवों तक तेज इंटरनेट पहुँचाने का अभियान है। करोड़ों ग्रामीणों को डिजिटल दुनिया से जोड़कर जीवन को आसान बनाएगा।

‘ब्रेकथ्रू ब्लास्ट’ से गूँजी दुनिया की सबसे ऊँची और सबसे लंबी सुरंग: जोजिला टनल से अब कश्मीर से लेह के बीच सालभर होगी आवाजाही,...

जोजिला सुरंग दुनिया की सबसे ज्यादा ऊँचाई पर बनी सबसे लंबी सिंगल-ट्यूब, दोनों तरफ से आने-जाने वाली सड़क सुरंग है, जिसकी लंबाई 13153 किलोमीटर है।
- विज्ञापन -