यूपी के जालौन में लड़की की हत्या। हत्यारे भी उसी जाति के हैं। पुलिस एनकाउंटर में एक हत्यारे को गोली भी लगी। वो अस्पताल में भर्ती है। इसके बावजूद 'यूपी में दलित सुरक्षित नहीं' लिख-लिख कर जातिवादी प्रोपेगंडा फैलाया जा रहा है।
गुजरात के राजकोट में एक पति-पत्नी ने काला जादू के चक्कर में अपना ही सिर काट कर आग में डाल दिया। उन्होंने गर्दन काटने के लिए हथियार भी खुद से ही बनाया था।
बिहार में बालू माफिया और उसके गुर्गों ने एक महिला माइनिंग इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। इंस्पेक्टर मिन्नतें करती रहीं। माइनिंग टीम के सदस्यों को भी पीटा गया।