महबूबा का बयान ऐसे समय में आया है, राज्य में आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए सेना लगातार छापेमारी कर रही है। पिछले साल सेना ने 250 से ज़्यादा आतंकियों को मार गिराया था।
13 किलोमीटर लम्बे कोल्लम बाईपास के उद्घाटन के साथ, कोच्चि और अलाप्पुझा से NH-66 पर जाने वाले लोग कोल्लम शहर में प्रवेश किए बिना तिरुवनंतपुरम की ओर बढ़ सकते हैं।
अंतिम ओवर में जब सात रनों की दरकार थी, और धोनी समर्थक दिल में सोच रहे थे कि 'यार, एक छक्का मार दो अंतिम ओवर में', तो धोनी ने पहली ही गेंद पर लम्बा छक्का जड़ा और स्कोर को बराबरी पर ले आए।
दो निर्दलीय विधायकों ने कुमारस्वामी सरकार को प्रभावहीन बताते हुए समर्थन वापसी की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गठबंधन सरकार से अच्छा काम करेगी।