प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर पर अध्यादेश को लेकर कहा है कि इस पर किसी भी प्रकार का विचार करने से पहले शीर्ष अदालत के फैसले का इन्तजार किया जायेगा।
आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चौंका देने वाला निर्णय लेते हुए दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले जोड़ों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन और सहायता देने की घोषणा की है।
नरेन्द्र मोदी ने इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐलान किया था कि 2022 तक तीन भारतीय अंतरिक्ष में भेजे जायेंगे। सरकार ने अब इसके लिए दस हजार करोड़ का बजट मंजूर कर दिया है।
अदालत ने सीबीआई पर तल्ख़ टिपण्णी करते हुए कहा है कि जांच एजेंसी का मकसद सच्चाई तक पहुंचना नहीं बल्कि नेताओं को फंसाना था। अदालत का मानना था कि जांच में गवाहों के गलत बयान रिकॉर्ड किये गए।
भाजपा ने राज्य के सभी 11 नगरपालिकाओं पर जीत का परचम लहराया है। वहीं राजधानी अगरतला महानगरपालिका की सभी चार सीटों पर भी पार्टी ने क्लीन स्वीप कर लिया है।
अलीगढ के इगलास थाना इलाके में मथुरा रोड पर अज्ञात लोगों ने नहर किनारे एक गड्ढे में जिंदा गायों को दफन करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृत गायों को पोस्टमोर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यजीत ताम्बे पाटिल ने कहा कि अगर फिल्म से कथित विवादित सीन को हटाया नहीं गया तो कांग्रेस पूरे देश में कहीं भी इसका प्रदर्शन नहीं होने देगी।