शेख शाहजहाँ को लेकर हाई कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की है और पुलिस से उसे तुरंत गिरफ्तार करने को कहा है। वहीं, टीएमसी नेता अभी तक कोर्ट के स्टे ऑर्डर का भ्रम फैलाए हुए थे। कोर्ट ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी पर कोई स्टे ऑर्डर नहीं है।
देश में शहर की तुलना में गाँव में खर्च तेजी से बढ़ रहा है। गाँवों में एक व्यक्ति अब प्रतिमाह औसतन ₹3773 जबकि शहर में ₹6459 खर्च कर रहा है। दोनों के बीच अब 71% का अंतर है, जो कि 2011-12 में 84% था।
राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लगातार पार्टी के लिए बुरी खबरें ही सामने ला रही है। अब अरुणाचल प्रदेश में पार्टी के आधे विधायक बीजेपी में शामिल हो गए।
बांग्लादेशी लेखक और ब्लिट्ज पत्रिका के संपादक सलाह उद्दीन शोएब चौधरी ने फ्रांस में रहने वाले 'नियो-मुस्लिम' यूट्यूबर पिनाकी भट्टाचार्य के खिलाफ आवाज उठाई है। चौधरी ने भट्टाचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (CRPC) में पहले 484 धाराएँ थीं, अब 531 होंगी, 177 धाराओं में बदलाव हुआ है। ये सबकुछ 1 जुलाई से लागू हो जाएगा। गृह मंत्रालय ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।