Saturday, May 4, 2024
Homeराजनीति'जय श्री राम' नारा, RLD भी साथ, महिलाओं में उत्साह… गाजियाबाद में PM मोदी...

‘जय श्री राम’ नारा, RLD भी साथ, महिलाओं में उत्साह… गाजियाबाद में PM मोदी का भव्य रोडशो: रैपिड मेट्रो से लेकर एक्सप्रेसवे तक मिला, दुरुस्त कानून-व्यवस्था से व्यापारी खुश

अतुल गर्ग गाजियाबाद शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं, रोडशो जहाँ किया गया वो इलाका भी इसी क्षेत्र में पड़ता है। अतुल गर्ग के पिता दिनेश चंद्र गाजियाबाद के मेयर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य रोडशो किया, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम उम्दा। उनके साथ-साथ यूपी के CM योगी आदित्यनाथ भी थे। गाजियाबाद से भाजपा ने इस बार जनरल (रिटायर्ड) VK सिंह की जगह अतुल गर्ग को टिकट दिया है। वहीं कॉन्ग्रेस ने I.N.D.I. गठबंधन की तरफ से डॉली शर्मा को उतारा है। 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा यहाँ 5 लाख से भी अधिक वोटों से विजयी रही थी। वहीं 2014 के चुनाव में जीत का आँकड़ा 5.67 लाख से भी अधिक रहा।

अतुल गर्ग गाजियाबाद शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं, रोडशो जहाँ किया गया वो इलाका भी इसी क्षेत्र में पड़ता है। अतुल गर्ग के पिता दिनेश चंद्र गाजियाबाद के मेयर रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने रोडशो के जरिए सन्देश दिया है कि VIP सीटों पर भी सामान्य कार्यकर्ताओं को मौक़ा दिया जा सकता है। 2009 में गाजियाबाद से भाजपा के राजनाथ सिंह ने जीत दर्ज की थी। 2022 के विधानसभा चुनावों में इस लोकसभा क्षेत्र के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस रोडशो में जयंत चौधरी के राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने भी भागीदारी की। RLD के बैनरों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस रोडशो का हिस्सा बने। RLD कुछ हफ़्तों पहले ही I.N.D.I. गठबंधन छोड़ कर NDA का हिस्सा बनी है। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने के बाद मेरठ में इस पर केंद्रित एक रैली भी हुई। गाजियाबाद में एक्सप्रेसवे से लेकर रैपिड मेट्रो तक की सुविधा मोदी-योगी सरकार ने विकसित की है।

गाजियाबाद में व्यापारी वर्ग का बड़ा प्रभाव है, ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में कानून-व्यवस्था के दुरुस्त होने का फायदा उन्हें भी मिला है। गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल भी भाजपा की ही हैं। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। अतुल गर्ग और सुनीता दयाल वैश्य समाज से आते हैं। ऐसे में इस रोडशो के जरिए सबको साधा जा रहा है। गाजियाबाद स्थित साहिबाबाद से जीतने वाले सुनील शर्मा पूरे यूपी में सबसे अधिक मामले से जीत दर्ज करने वाले नेता रहे।

रोडशो में लोगों ने ‘जय श्री राम’ का नारा भी लगाया। रोडशो के दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी लगातार लोगों को कमल का निशान दिखाते रहे। गाजियाबाद भाजपा के लिए सुरक्षित सीट है, फिर भी पीएम मोदी द्वारा यहाँ मेहनत करना ये संदेश भी देता है कि भाजपा नेताओं/कार्यकर्ताओं को कहीं कोई कमी नहीं छोड़नी है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी इस रोडशो में भागीदारी की। बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर की महिला के नाम पर ही आवास आवंटित होता है, लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मदद दी जा रही है और प्रोत्साहित किया जा रहा है, ‘नारी वंदन अधिनियम’ के जरिए लोकसभा चुनाव में उन्हें 33% आरक्षण मिला।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खालिस्तानी गुटों की आपसी लड़ाई का परिणाम है हरदीप निज्जर हत्याकांड! कनाडा पुलिस ने 3 संदिग्धों को किया गिरफ्तार, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से लिंक...

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा की पुलिस ने लॉरेस बिश्नोई से जुड़े तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

19 साल बाद संजय निरुपम ने की घर वापसी, शिवसेना में CM एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत: ‘खिचड़ी चोर’ के विरोध में छोड़ दी...

संजय निरुपम फिर से शिवसेना में शामिल हो गए हैं। करीब 19 साल बाद घर वापसी करते हुए उन्होंने शिवसेना का दामन थाम लिया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -