झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने राज्य सरकार की अनुशंसा पर न्यायधीश उत्तम आनंद की हत्या की जाँच करने के लिए CBI को आदेशित किया।
जम्मू और कश्मीर के अलावा NIA की टीम बेंगलुरु और मंगलौर पहुँची। मंगलौर में स्वर्गवासी कॉन्ग्रेस नेता बीएम इदिनब्बा के बेटे बीएम बाशा और बहू के ISIS से कथित संबंधों के बारे में पूछताछ की गई।
पंजाब ऐंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सुरक्षा की गुहार लेकर पहुँचे एक जोड़े की निकाह के जाँच के आदेश दिए हैं। इस मामले में बीवी की उम्र 19 साल तो शौहर की 67 साल है।