इन ट्रेनों के आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में असेंबल किया गया है। ये ट्रेनें पूरी तरह से स्वचालित हैं और इसमें एलईडी लाइट, आपातकालीन इंटरकॉम, सीसीटीवी कैमरे जैसी सभी अत्याधुनिक सुविधाएँ हैं। कंपनी ने 15 सालों के लिए डिपो चलाने और सिग्नलिंग सिस्टम की देख-रेख के लिए सिडनी मेट्रो के साथ संधि की है।
इस समय पाकिस्तान की स्थिति बहुत ही ख़राब है, उस पर से आतंकी छवि होने और चरमराई अर्थव्यस्था के कारण इस समय पाकिस्तान को कोई भी देश क़र्ज़ भी देने को तैयार नहीं है। इमरान खान ने खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते हुए कहा था कि अपने समूचे इतिहास में देश इतना ऋणग्रस्त कभी नहीं रहा, जितना पिछले 10 साल में हो गया है।
इस वीडियो में उक्त मॉडल उसी अंदाज़ में चाय पीता हुआ नज़र आ रहा है, जैसे कई वायरल हुए वीडियो में अभिनन्दन पीते हुए नज़र आए थे। एक अंतर यह है कि असली वीडियो में अभिनन्दन निर्भीक और शांत नज़र आ रहे थे जबकि उक्त वीडियो में यह मॉडल डरा हुआ और झल्लाया हुआ सा दिख रहा है।
210 कम्पनियों के भी इस मामले से जुड़े होने की बातें पता चलीं। इनमें से 47 कम्पनियाँ ओमनी समूह से जुड़ी थीं, जिसे ज़रदारी के ख़ास करीबी द्वारा चलाया जाता है। इसमें से एक अकाउंट में 4.4 बिलियन पाकिस्तानी रुपया ट्रान्सफर किया गया और इनमें से 30 मिलियन रुपए ज़रदारी ग्रुप को 2 बार दिए गए।
"आज हमारे देश में नेतागण व धार्मिक शख्सियतें विभाजित हैं। मैं जनता से निवेदन करना चाहूँगा कि किसी मुस्लिम प्रभाकरण के जन्म के लिए कोई गुंजाईश नहीं रहनी चाहिए, ऐसा सुनिश्चित करें। हमें कट्टरवाद को हावी नहीं होने देना है।"
‘वाइट शिपिंग’ समझौते के तहत दो देश एक दूसरे के समुद्री क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों के बारे में दोनों देशों की नौसेना के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बचाया कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति सोलेह ने संयुक्त रूप से गर्मजोशी से चर्चा की।
एक्सप्रेस ट्रिब्यून अख़बार ने सिविल अस्पताल में मेडिकल जाँच में बलात्कार की पुष्टि का दावा किया है। दावा जिले के डिस्ट्रिक्ट हेल्थ अफसर के हवाले से किया गया है।
चरमपंथ के रास्ते पर लोगों को जाने से रोकने के लिए चीन की सरकार व्यवसायिक शिक्षा केंद्र चला रही है, जिनमें उइगुर और तुर्की-भाषी मुस्लिमों को रखा गया है। वहाँ उन्हें मंदारिन भाषा और चीन के कायदे-कानूनों से वाकिफ कराया जाता है।
देश में स्थिति इतनी ख़राब है कि मार्च में मँहगाई दर बढ़कर 9.41% हो गई, जो नवंबर 2013 के बाद से सबसे अधिक है। 2018 में जहाँ भारत का सैन्य ख़र्च 66.5 अरब डॉलर रहा था, पाकिस्तान का कुल सैन्य ख़र्च 11.4 अरब डॉलर रहा था।