रिपोर्ट

रद हो सकती है मेहुल चोकसी की एंटीगुआ की नागरिकता, भारत लाने का रास्ता साफ

एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा कि मेहुल चोकसी को पहले एंटीगुआ की नागरिकता मिली थी, लेकिन अब इसे रद्द किया जा रहा है और भारत को प्रत्यर्पित किया जा रहा है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि वो अपने देश को अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं बनने देंगे।

सरकारी बस में गए और चटाई पर सोए, फिर भी कुमारस्वामी ने ख़र्च किए ₹1 करोड़

वहाँ वे सरकारी विद्यालय में रुके, गद्दे को ठुकरा कर चटाई पर रात व्यतीत की और किसी महँगे रेस्टोरेंट से खाना भी नहीं मँगाया- फिर भी उनके इस कार्यक्रम का बजट 1 करोड़ रुपए के पार हो गया। इस ख़बर को सुन कर लोग हैरान हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है?

ज़िया उर रहमान समेत 4 संदिग्ध गिरफ्तार, ISIS और JuD से हो सकता है संबंध

गिरफ्तार हुए तीनों बांग्लादेशी भारत में अपने संगठन के लिए धन जुटाने और बाकी लोगों को अपने संगठन में भर्ती करने के इरादे से आए थे और चौथा संदिग्ध इनकी इस काम में मदद कर रहा था। फिलहाल ये चारों पुलिस की हिरासत में हैं और कोलकाता पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

BSNL की हालत खराब, कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए नहीं है पैसे

कंपनी ने सरकार से तत्काल फंड की सुविधा माँगी है। बीएसएनएल ने सरकार से ऑपरेशन जारी रखने में अक्षमता जताते हुए कहा कि कंपनी के पास कामकाज जारी रखने के लिए पैसे नहीं हैं। कंपनी के पास लगभग ₹13,000 करोड़ की आउटस्टैंडिंग लायबिलिटी है जिसने कारोबार चलाना मुश्किल बना दिया है।

आसाराम को ठगने वाले दंपति आपस में ही ठगे गए: कहानी पूरी फ़िल्मी है

एसओजी का दावा है कि दम्पति ने राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और नई दिल्ली के भोले-भाले लोगों को चोटी के मेडिकल कॉलेजों में दाखिला, बैंक, रेलवे जैसे 'मलाईदार' विभागों में नौकरी जैसे प्रलोभन देकर लगभग ₹2 करोड़ ऐंठे हैं। पुलिस ने यह भी दावा किया कि आरोपित दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं और नौकरशाहों के सम्पर्क में भी हैं, और लोगों को ठगने के लिए अपने फर्जी प्रभाव का इस्तेमाल करते हैं।

Army Intelligence ने अधिकारियों को किया आगाह: ‘ओए सौम्या’ से रहें सावधान

इंटेलिजेंस को संदेह है कि 'ओए सौम्या' नाम का अकॉउंट दुश्मनों के जासूस का है जो सेना अधिकारियों एवं स्पेशल फोर्स के जवानों को निशाना बनाने की कोशिश में है।

झारखंड मॉब लिंचिंग में 11 आरोपित गिरफ्तार, 2 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, जाँच जारी

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्तिक एस ने कार्रवाई करते हुए दो पुलिस पदाधिकारियों- खरसावां थाना प्रभारी चंद्रमोहन उरांव व सीनी ओपी प्रभारी विपिन बिहारी सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। दोनों पर लापरवाही बरतने व अपने वरीय पदाधिकारी की सूचना नहीं देने का आरोप है।

भारत से हारने के बाद मैं आत्महत्या करना चाहता था: पाकिस्तानी क्रिकेट कोच

साउथ अफ्रीका को हराने के बाद हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिकी से एक पत्रकार ने पूछा कि क्या आखिरी ओवर तक हारिस सोहेल थक गए थे, क्योंकि वे शतक नहीं लगा पाए? पत्रकार के इस सवाल पर मिकी काफ़ी भड़क गए।

दूसरे समुदाय वालों ने किया अंत्येष्टि कर लौट रहे हिन्दुओं पर पथराव, कई घायल

घायलों का इलाज तोपचांची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है

गुजरात से RS प्रत्याशी होंगे एस जयशंकर, कॉन्ग्रेस विरोध में पहुँची SC

चूँकि गुजरात से राज्यसभा सांसद रहे अमित शाह गाँधीनगर से जीत कर लोकसभा सांसद बन चुके हैं और उसी तरह स्मृति ईरानी अमेठी से कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी को हरा कर लोकसभा पहुँच चुकी हैं, गुजरात में इन दोनों की जगह भरी जानी है।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें