Homeराजनीतिपश्चिम बंगाल: नहर में तैरती मिली BJP कार्यकर्ता की लाश, TMC पर हत्या का...

पश्चिम बंगाल: नहर में तैरती मिली BJP कार्यकर्ता की लाश, TMC पर हत्या का आरोप

घोष टीएमसी कार्यकर्ता लालचंद बाग की हत्या में आरोपी थे। लालचंद की 22 जुलाई को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा चरम पर है। एक भाजपा कार्यकर्ता की लाश नहर में तैरती मिली। मृतक की पहचान काशीनाथ घोष के तौर पर हुई है। उनका शव हुगली के गोघाट में रविवार (जुलाई 28, 2019) की सुबह नहर से बरामद किया गया। भाजपा ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर उनकी हत्या का आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार घोष टीएमसी कार्यकर्ता लालचंद बाग की हत्या में आरोपी थे। लालचंद की 22 जुलाई को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

हालॉंकि लालचंद की हत्या में अपने कार्यकर्ताओं की संलिप्तता से बीजेपी इनकार करती रही है। उसका कहना है कि लालचंद की हत्या टीएमसी की भीतरी लड़ाई के चलते हुई।

गौरतलब है कि बंगाल में जारी राजनीतिक हिंसा की अब तक कई भाजपा कार्यकर्ता भेंट चढ़ चुके हैं। बीते दिनों बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर भी हमला किया गया था। यहॉं तक कि राज्य के निवर्तमान राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण की नीति के कारण राज्य का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -