Homeबड़ी ख़बरJ&K में आतंकियों ने भाजपा सरपंच और उनकी पत्नी पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियाँ, अस्पताल...

J&K में आतंकियों ने भाजपा सरपंच और उनकी पत्नी पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियाँ, अस्पताल ले जाते हुए दोनों की मौत

कुलगाम जिले के रेडवानी गांव के रहने वाले सरपंच गुलाम रसूल डार कुलगाम भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी थे। बीते साल उन्होंने जिला विकास परिषद का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

जम्मू-कश्मीर में सोमवार (9 अगस्त) को दिनदहाड़े आतंकवादियों ने एक भाजपा सरपंच और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके की है। यहां आतंकवादियों ने भाजपा सरपंच गुलाम रसूल और उसकी पत्नी पर ताबड़तोड़ गोलियाँ बरसाईं, जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई।

इस घटना के संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के लाल चौक इलाके में आतंकियों ने रेडवानी बाला के भाजपा सरपंच गुलाम रसूल और उनकी पत्नी पर अंधाधुन फायरिंग की, जिसके बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाते पति-पत्नी दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि भाजपा सरपंच और उनकी पत्नी के हत्यारों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। साथ ही हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने भाजपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या की निंदा की है। ठाकुर ने कहा कि निर्दोष लोगों पर हमला और उनकी हत्या आतंकियों की हताशा को दर्शाता है। कुलगाम जिले के रेडवानी गांव के रहने वाले सरपंच गुलाम रसूल डार कुलगाम भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी थे। बीते साल उन्होंने जिला विकास परिषद का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि 8 जुलाई 2021 को भी उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिला में आतंकियों ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व जिला प्रधान शेख वसीम उर्फ वसीम बारी, उनके भाई उमर सुल्तान और पिता बशीर शेख की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। उमर भाजपा की जिला युवा इकाई का सदस्य थे, जबकि उनके पिता बशीर शेख भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रह चुके थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -