Homeविविध विषयमनोरंजनसुशांत की ऑटॉप्सी में जानबूझकर हुई देरी, पेट में जहर घुलने का किया गया...

सुशांत की ऑटॉप्सी में जानबूझकर हुई देरी, पेट में जहर घुलने का किया गया इंतजार: सुब्रमण्यम स्वामी

सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने एक ट्वीट में संदीप सिंह का उल्लेख करते हुए लिखा, "संदिग्ध संदीप सिंह से भी सवाल-जवाब होने चाहिए कि वो कितनी बार दुबई गया और क्यों गया? "हत्यारों और उनकी शैतानी मानसिकता की पहुँच धीरे-धीरे सामने आ रही है। ऑटॉप्सी को जानबूझकर लेट किया गया, ताकि सुशांत सिंह के पेट में जहर घुल जाए।"

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह की मौत का मामला सीबीआई के पास पहुँचने के बाद अब इस केस में बहुत तेजी से कई खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में, भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी इस मामले पर लगातार टिप्पणियाँ कर रहे हैं।

मगंलवार (अगस्त 25, 2020) को भी सुब्रमण्यम स्वामी ने एक ट्वीट किया और सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और फिल्ममेकर संदीप सिंह से पूछताछ की माँग उठाई। इसके अलावा बीजेपी नेता स्वामी ने सुशांत सिंह को जहर दिए जाने की बात भी अपने ट्वीट में की।

सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने एक ट्वीट में संदीप सिंह का उल्लेख करते हुए लिखा, “संदिग्ध संदीप सिंह से भी सवाल-जवाब होने चाहिए कि वो कितनी बार दुबई गया और क्यों गया?”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने सुशांत सिंह को जहर दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा, “हत्यारों और उनकी शैतानी मानसिकता की पहुँच धीरे-धीरे सामने आ रही है। ऑटॉप्सी को जानबूझकर लेट किया गया, ताकि सुशांत सिंह के पेट में जहर घुल जाए।” उन्होंने यह भी कहा कि जो जिम्मेदार हैं, उन पर नकेल कसने की जरूरत है।

इससे पहले भी स्वामी ने सुशांत की मौत के मामले में दुबई कनेक्शन और पोस्टमार्टम लेट होने का मुद्दा उठाया था। सोमवार को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था, “जैसे एम्स के डाक्टर्स को सुनंदा पुष्कर के पेट में असली जहर मिला था। वैसा श्रीदेवी और सुशांत के केस में नहीं हुआ। सुशांत ने मौत के दिन दुबई के ड्रग डीलर अयाश खान ने उनसे मुलाकात की थी? आखिर क्यों?”

गौरतलब है कि सुशांत केस में सीबीआई लगातार अपनी जाँच को आगे बढ़ा रही है। ऐसे में सुब्रमण्यम स्वामी भी लगातार इस केस पर अपना मत साझा कर रहे हैं। उनके अलावा सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज सिंह भी माँग कर रहे हैं कि सिद्धार्थ पिथानी और संदीप सिंह को थर्ड डिग्री देकर पूछताछ की जाए। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून को हुआ था। सीबीआई उनकी मौत की जाँच कर रही है। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -