Homeविविध विषयमनोरंजनऋषि कपूर का निधन, 2 साल से कैंसर से लड़ रहे थे: बिग B...

ऋषि कपूर का निधन, 2 साल से कैंसर से लड़ रहे थे: बिग B ने कहा – टूट गया हूँ

अमेरिका के कैंसर अस्पताल में ऋषि कपूर ने 11 महीने और 11 दिन गुजारे थे। अमिताभ बच्चन सहित कई अन्य बॉलीवुड की हस्तियों ने उनकी मृत्यु पर श्रद्धांजलि दी है।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। कल शाम ही उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके कारण उन्हें दक्षिण मुम्बई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल ही बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफ़ान खान की भी लम्बी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी।

अमेरिका के कैंसर अस्पताल में ऋषि कपूर ने 11 महीने और 11 दिन गुजारे थे। अमिताभ बच्चन सहित ही कई अन्य बॉलीवुड की हस्तियों ने उनकी मृत्यु पर श्रद्धांजलि दी है।

67 साल के ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में ही न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर का इलाज करवाने के बाद भारत लौटे थे। ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर का पता चला था। जिसके बाद वो इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए। वहाँ करीब एक साल उनका इलाज चला।

कल ही इरफान खान की मौत के बाद आज ऋषि कपूर की मौत ने सबको सदमे में डाल दिया है। यह बॉलीवुड के लिए लगातार दूसरे दिन में हुई बड़ी क्षति है। ऋषि कपूर बीते दौर के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक थे। बॉबी, मेरा नाम जोकर, चाँदनी, हीना, अमर अकबर एन्थोनी आदि उनकी कुछ बेहद लोकप्रिय फ़िल्में थीं। वह समसामयिक घटनाओं को लेकर भी काफी मुखर रहा करते थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -