Homeविविध विषयमनोरंजन2 घंटे ट्रेक कर के महावतार बाबाजी की गुफा में साधना करने पहुँचे सुपरस्टार...

2 घंटे ट्रेक कर के महावतार बाबाजी की गुफा में साधना करने पहुँचे सुपरस्टार रजनीकांत, इधर ‘Jailer’ ने पार किया ₹450 करोड़ का आँकड़ा: 55 दिन चल कर मिलने पहुँचा फैन

रजनीकांत को उनका एक युवा फैन सोता हुआ मिला, जिसे सुपरस्टार ने एक संन्यासी से मिलवाया और उसके रहने की व्यवस्था की। रजनीकांत इससे पहले केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ मंदिर में भी दर्शन कर चुके हैं।

सुपरस्टार रजनीकांत महावतार बाबाजी की गुफा में साधना करने के लिए पहुँचे। इधर उनकी फिल्म ‘Jailer’ ने एक सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपए की कमाई का आँकड़ा पार कर लिया। तमिलनाडु से ये तीसरी फिल्म है, जिसने इस आँकड़े को छुआ है। इससे पहले रजनीकांत की ही ‘2.0’ ने ये कारनामा किया था, जिसने 800 करोड़ रुपए कमा कर इतिहास रच दिया था। इसके अलावा पिछले साल आई मणिरत्नम निर्देशित ‘PS 1’ ने 500 करोड़ रुपए के आँकड़े को छुआ था।

बता दें कि ये वर्ल्डवाइड ग्रॉस, अर्थात दुनिया भर में कुल कमाई के आँकड़े हैं। उधर पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से हिमालय पर प्रवास के लिए पहुँचे रजनीकांत ने बुधवार (16 अगस्त, 2023) को महावतार बाबाजी की गुफा में साधना की। वो 2 घंटे के ट्रेक के बाद वहाँ तक पहुँचे। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस भी उत्तराखंड में ही मनाया और वहाँ झंडा फहराया। इसी बीच उनका एक फैन 55 दिन पैदल चल कर चेन्नई से उत्तराखंड उनसे मिलने के लिए पहुँच गया, क्योंकि तमिलनाडु में उनसे मुलाकात संभव नहीं थी।

वहीं रजनीकांत को उनका एक युवा फैन सोता हुआ मिला, जिसे सुपरस्टार ने एक संन्यासी से मिलवाया और उसके रहने की व्यवस्था की। रजनीकांत इससे पहले केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ मंदिर में भी दर्शन कर चुके हैं। दोनों जगहों पर उनका भव्य स्वागत हुआ। जहाँ तक ‘जेलर’ की बात है, 95 करोड़ रुपए की ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने 15 अगस्त के दिन 64 करोड़ रुपए बटोरने में सफलता पाई। आज भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है और अब वीकेंड आने वाला है।

खास बात ये है कि ‘Jailer’ का हिंदी वर्जन नॅशनल चेन्स के साथ बात न बनने और ‘ग़दर 2’ के अलावा ‘OMG 2’ जैसी बड़ी फिल्मों के साथ क्लैश होने के कारण काफी कम स्क्रीन्स में रिलीज हुआ है। रजनीकांत इस दौरान ‘स्वामी दयानन्द सरस्वती मंदिर’ भी पहुँचे। रजनीकांत प्रायः हर साल साधना के लिए जाते रहे हैं। इधर ‘जेलर’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, उधर रजनीकांत हिमालय पर साधना में व्यस्त हैं। वो 9 अगस्त को ही हिमालय पहुँच गए थे, ‘जेलर’ की रिलीज से पहले ही।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -