Homeदेश-समाजमलयाली अभिनेता पर यौन शोषण का आरोप, जारी हुआ वारंट: पीड़िता ने बताया- कार...

मलयाली अभिनेता पर यौन शोषण का आरोप, जारी हुआ वारंट: पीड़िता ने बताया- कार में जबरन ओरल सेक्स कराया, कुछ बोल नहीं पाई

मलयालम अभिनेता-निर्माता विजय बाबू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद केरल पुलिस ने उसकी (आरोपित) तलाश तेज कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि नशा देकर उसके साथ एक्टर ने जबरदस्ती बला

यौन उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे मलयालम अभिनेता-निर्माता विजय बाबू (Malayalam actor Vijay Babu) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद केरल पुलिस ने उसकी (आरोपित) तलाश तेज कर दी है। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की एक अभिनेत्री ने विजय बाबू पर मारपीट और यौन शोषण का आरोप लगाया है।

मनोरमा की रिपोर्ट के अनुसार, एर्नाकुलम की एक स्थानीय अदालत ने रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) के तहत आरोपित के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। रेड कॉर्नर नोटिस वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने या उनकी गिरफ्तारी की माँग करने के लिए जारी किया जाता है। रेड कार्नर नोटिस की मदद से गिरफ्तार किए गए अपराधी को उस देश भेज दिया जाता है, जहाँ उसने अपराध किया होता है। वहीं उस पर उस देश के कानून के हिसाब से मुकदमा चलता है और सजा दिलाई जाती है। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अभिनेता विजय बाबू की तस्वीरें और जिस मामले में उन पर आरोप लगाए गए हैं, आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) की वेबसाइट पर दिखाई देगी। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद दुबई पुलिस कानूनी रूप से अभिनेता को हिरासत में लेकर उसे भारत भेज सकती है।

पुलिस के अनुसार, कोझीकोड की रहने वाली एक महिला ने 22 अप्रैल को एर्नाकुलम में विजय बाबू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने अपनी शिकायत में कहा था कि अभिनेता ने एर्नाकुलम के एक फ्लैट में 13 मार्च से 14 अप्रैल, 2022 तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया और उसे पीटा भी। महिला ने अभिनेता पर यौन शोषण से पहले नशा कराने का भी आरोप लगाया है। हालाँकि, 26 अप्रैल की रात को विजय बाबू ने फेसबुक पर लाइव होकर आरोप लगाया कि वह युवती उन्हें फँसा रही है। ‘असली पीड़ित’ तो वह खुद है। उन्होंने कहा, “मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं पीड़ित हूँ। इस देश का कानून उसकी रक्षा कर रहा है और वह आराम से है, जबकि इस मामले में मुझे ही परेशान किया जा रहा है।”

बता दें कि अतिरिक्त सीजेएम अदालत ने रविवार (8 मई 2022) को विजय बाबू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। जाँच दल ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय जल्द ही इंटरपोल और दुबई पुलिस को गिरफ्तारी वारंट भेजेगा। वहीं बाबू ने फरार होने से पहले एक अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन केरल हाई कोर्ट ने उस पर कोई भरोसा नहीं किया। इस मामले को कोर्ट ने 18 मई तक के लिए आगे बढ़ा दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -