Homeविविध विषयअन्य'हमारे यहाँ भी क्रिकेट का स्टेडियम बनवा दो' : ईरानी कोच ने BCCI से...

‘हमारे यहाँ भी क्रिकेट का स्टेडियम बनवा दो’ : ईरानी कोच ने BCCI से माँगी सहायता, बोले- हमारे खिलाड़ी धोनी को देखकर सीखते हैं

असगर अली रईसी ने कहा है, "हम चाहते हैं कि बीसीसीआई आए और हमारे खिलाड़ियों और अंपायरों को ट्रेंड करे। हमारे खिलाड़ियों को भारत बुलाकर भी ट्रेंड करे। इस तरह के काम होंगे तो हमारे खिलाड़ी अच्छे से क्रिकेट खेल सकेंगे।"

ईरान की अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच असगर अली रईसी ने कहा है कि अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के चलते यहाँ इंटरनेशनल स्टेडियम नहीं बन पा रहा है इसलिए वह चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इसमें मदद करे। उन्होंने बीसीसीआई से ईरानी क्रिकेटरों को ट्रेंड करने में मदद की भी माँग की। इसके अलावा रईसी ने कहा है कि एमएस धोनी को देखकर वह क्रिकेटरों को ट्रेंड करते हैं।

ANI से हुई बातचीत में असगर अली रईसी ने कहा है, “हम चाहते हैं कि बीसीसीआई आए और हमारे खिलाड़ियों और अंपायरों को ट्रेंड करे। हमारे खिलाड़ियों को भारत बुलाकर भी ट्रेंड करे। इस तरह के काम होंगे तो हमारे खिलाड़ी अच्छे से क्रिकेट खेल सकेंगे।” उन्होंने कहा है, “चाबहार में क्रिकेट स्टेडियम न मिलने की वजह ईरान पर लगे प्रतिबंध हैं। यहाँ की सरकार की स्थिति भी ऐसी है कि हम इसे नहीं बना पा रहे। कोई दूसरा इन्वेस्टर यहाँ आए और इन्वेस्ट करे ताकि स्टेडियम बन सके। यहाँ सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि फुटबॉल स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, इंडोर गेम्स की भी जगह है।”

रईसी ने यह भी कहा है, “हम अपनी अंडर-16 की टीम लेकर भारत भी गए थे। हमने वहाँ पंचकुला में मैच खेले हैं। भारत में आईपीएल होने से युवा क्रिकेटर सामने आ रहे हैं। हम भी ऐसा ही चाहते हैं। जब बाहर की टीमें आएँगी और क्रिकेट खेलेंगी तो यहाँ के क्रिकेटरों का खेल भी अच्छा हो जाएगा। यहाँ अफगानिस्तान, पाकिस्तान और इंडिया के काफी लोग रहते हैं। इसलिए यह जगह क्रिकेट के लिए बहुत बेहतरीन है। इसलिए यदि कोई यहाँ आकर इस स्टेडियम को बना देगा तो बहुत अच्छा होगा।”

भारत के फेवरेट खिलाड़ियों को लेकर असगर अली रईसी ने कहा है, “मुझे इस वक्त यंग क्रिकेटरों में यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ बहुत पसंद हैं। लीजेंड क्रिकेटर में महेंद्र सिंह धोनी फेवरेट हैं। उन्हें देख-देखकर हमने सीखा है कि कैसे खिलाड़ियों को ट्रेंड करना है और उन्हें किस तरह की क्रिकेट के लिए तैयार करना है। हमने एमएस धोनी से बहुत कुछ सीखा है। धोनी के अलावा विराट कोहली ईरानी क्रिकेटरों के बीच मे बहुत अधिक फेमस हैं। ईरानी क्रिकेटर धोनी, कोहली समेत भारत के अन्य युवा खिलाड़ियों से प्रेरणा लेते हैं।”

गौरतलब है कि ईरान ने साल 1992 में चाबहार मुक्त व्यापार-औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की थी। इसके साथ ही चाबहार में खेल गाँव बनाने के लिए 40 हेक्टेयर जमीन दी गई थी। इसमें से 10 हेक्टेयर जमीन क्रिकेट स्टेडियम के लिए आवंटित की गई थी। स्टेडियम बनने के बाद 4000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। हालाँकि अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के चलते ईरान स्टेडियम बनाने की स्थिति में नहीं है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -