Homeविविध विषयअन्यमुकेश अंबानी ने ₹592 करोड़ में खरीदा ब्रिटेन का 900 साल पुराना स्टोक पार्क:...

मुकेश अंबानी ने ₹592 करोड़ में खरीदा ब्रिटेन का 900 साल पुराना स्टोक पार्क: 300 एकड़ में है फैला, जेम्स बांड की हो चुकी है शूटिंग

1908 तक इसका उपयोग निजी आवास के तौर पर किया जाता था। जेम्स बॉन्ड की दो फिल्में गोल्डफिंगर 1964 और टुमारो नेवर डाइज 1997 को यहीं फिल्माया गया था।

ब्रिटेन के मशहूर कंट्री क्लब और लग्‍जरी गोल्फ रिसॉर्ट स्टोक पार्क को मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने खरीद लिया है। 300 एकड़ में फैला स्टोक पार्क करीब 900 साल पुराना है। जेम्स बांड फिल्म की शूटिंग यहाँ हो चुकी है। यह पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। रिलायंस ने यह सौदा 57 मिलियन पाउंड (लगभग 592 करोड़ रुपए) में किया है।

यह सौदा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रियल इंवेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स लिमिटेड ने 22 अप्रैल 2021 को की। बीते चार साल में रिलायंस ने कुल 3.3 बिलियन डॉलर की कंपनियों के अधिग्रहण का ऐलान किया है। इसमें रिटेल सेक्टर की 14 फीसद, टेक्नोलॉजी, मीडिया और टेलीकॉम सेक्टर की 80 प्रतिशत कंपनियाँ शामिल हैं। इसके अलावा ऊर्जा की 6 प्रतिशत कंपनियाँ शामिल हैं।

स्टोक पार्क की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक इसका इतिहास 900 वर्षों से भी पुराना है। 1908 तक इसका उपयोग निजी आवास के तौर पर किया जाता था। जेम्स बॉन्ड की दो फिल्में गोल्डफिंगर (1964) और टुमारो नेवर डाइज (1997) को यहीं फिल्माया गया था। जार्जियाई युग की इस हवेली के 49 लक्जरी बेडरूम और सुइट्स, 27-होल चैंपियनशिप गोल्फ कोर्स, 13 टेनिस कोर्ट और 14 एकड़ के प्राइवेट गार्डन दुनिया भर के अमीर पर्यटकों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

इससे पहले 2019 में रिलायंस ने ब्रिटिश टॉय स्टोर चेन हैमिलिस को खरीदा था। गौरतलब है कि ब्रिटेन अमीर भारतीयों के लिए रियल एस्टेट हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है। वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीईओ अदार पूनावाला ने भी मेफेयर में एक संपत्ति किराए पर ली है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -