Homeविविध विषयअन्यगुड न्यूज! मोदी राज में नई ऊँचाई पर बाजार, सेंसेक्स पहली बार 60000 के...

गुड न्यूज! मोदी राज में नई ऊँचाई पर बाजार, सेंसेक्स पहली बार 60000 के पार; कोरोना वैक्सीनेशन 84 करोड़ के पार

ताजा आँकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण से 318 और मौतें हुई है। इनमें से 182 मौत अकेले केरल से सामने आई है। नए मामलों में से 19682 अकेले केरल से हैं।

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (24 सितंबर 2021) को बाजार बेहद मजबूती के साथ खुले। सेंसेक्स ने खुलते ही इतिहास रच दिया और पहली बार 60 हजार के पार गया। दूसरी ओर देश में अब तक 84,15,18,026 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। बीते 24 घंटे में 72 लाख 20 हजार 642 लोगों को टीका लगा है।

वैश्विक कोरोना संक्रमण से अर्थव्यवस्था के उबरने के भी संकेत मिलने लगे है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) आज 325.71 अंक की तेजी के साथ 60211.07 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 93.30 अंकों की तेजी के साथ 17916.30 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार में बैंक और आईटी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। सबसे ज्यादा फायदे में इन्फोसिस का शेयर रहा। मोदी राज में बाजार का यह नया रिकॉर्ड है। जब मोदी पहली बार सत्ता में आए थे तो सेंसेक्स 25 हजार के पार पहुँचा था। इसके करीब सात साल बाद इसी साल 21 जनवरी को सेंसेक्स ने 50 हजार के अंक को पार किया था। यहाँ से 60 हजार के स्तर को पार करने में सेंसेक्स को केवल नौ महीने लगे हैं।

दूसरी तरफ ताजा आँकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण से 318 और मौतें हुई है। इनमें से 182 मौत अकेले केरल से सामने आई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,46,368 हो गई। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 31,382 नए मामले सामने आए हैं। 32,542 लोग स्वस्थ हुए हैं। नए मामलों में से 19682 अकेले केरल से हैं। फिलहाल देश में कोरोना के 3,00,162 एक्टिव केस हैं। अब तक 3,28,48,273 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के सक्रिय मामले अब घटकर 0.89% हो गए हैं। मार्च 2020 के बाद से संक्रमितों का यह सबसे कम आँकड़ा है। इसी तरह रिकवरी रेट भी 97.78 प्रतिशत हो गया है। यह भी मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी नेहा बोरा कौन है? जानिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष का चिट्ठा- उमर खालिद को बताती है बेचारा, ब्राह्मणों से...

आइए जानते हैं CJP के प्रदर्शन में घुसकर वामपंथी एजेंडे को हवा देने वाली नेहा बोरा कौन हैं और कैसे वो ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलती आईं हैं।

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।
- विज्ञापन -