Homeविविध विषयअन्यबिकने को तैयार है Bisleri, ₹7000 करोड़ में खरीद सकती है TATA: उद्योगपति रमेश...

बिकने को तैयार है Bisleri, ₹7000 करोड़ में खरीद सकती है TATA: उद्योगपति रमेश चौहान की बेटी की वजह से आई नौबत

बताया जा रहा है कि उद्योगपति रमेश चौहान की बेटी जयंती उनके कारोबार में ज्यादा रुचि नहीं ले रही हैं। जयंती बिसलेरी की वाइस चेयरपर्सन हैं। रमेश कुमार चाहते हैं कि बिसलेरी का भविष्य सुरक्षित हाथों में रहे। इसलिए उन्होंने इसे टाटा को बेचने का निर्णय लिया।

भारत का सबसे लोकप्रिय बोतलबंद पानी ब्रांड बिसलेरी (Bisleri) बिकने वाला है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) बिसलेरी (Bisleri) को 6,000-7,000 करोड़ रुपए में खरीद रहा है। कंपनी के मालिक रमेश चौहान ने इसे बेचने का फैसला किया है। बिसलेरी को खरीदने की दौड़ में सबसे आगे टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) है।

उत्तराधिकारी न मिलने की वजह से बिक रही है कंपनी

ईटी की रिपोर्ट की मानें तो फायदे में चल रही कंपनी को बेचने की बड़ी वजह कंपनी को उत्तराधिकारी का न मिलना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 82 साल के रमेश चौहान अपनी बढ़ती उम्र, खराब स्वास्थ्य व अन्य कई कारणों से बिसलेरी को बेचने का फैसला कर रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि रमेश चौहान की बेटी जयंती कारोबार में ज्यादा रुचि नहीं ले रही हैं। जयंती बिसलेरी की वाइस चेयरपर्सन हैं। रमेश कुमार चाहते हैं कि बिसलेरी का भविष्य सुरक्षित हाथों में रहे। इकोनॉमिक्स टाइम्स के साथ इंटरव्यू के दौरान रमेश चौहान ने कहा, “जिस कंपनी को मैंने बच्चे की तरह पाला उसे मरने नहीं दे सकता।”

टाटा के वर्क कल्चर से प्रभावित हैं रमेश चौहान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कंपनी को खरीदने के लिए नेस्ले और रिलायंस ( Reliance) जैसी कंपनियाँ भी कतार में थीं लेकिन रमेश चौहान ने अपनी कंपनी टाटा के हाथों में सौंपने का फैसला किया। टाटा के वर्क कल्चर से रमेश प्रभावित हैं। टाटा के हाथों में अपनी कंपनी सौंपने के बारे में उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप मेरे कारोबार की और भी बेहतर तरीके से देखभाल करेगा और आगे बढ़ाएगा।

बिसलेरी का इतिहास

पारले एक्सपोर्ट्स ने वर्ष 1969 में इटली के एक कारोबारी से बिसलेरी को खरीदा था और भारत में मिनरल वाटर बेचना शुरू किया था। रमेश चौहान ने बिसलेरी को भारत का टॉप पैकेज्ड वाटर ब्रांड बना दिया। बिसलेरी ने प्रीमियम नेचुरल मिनरल वाटर ब्रांड वेदिका भी बनाया है। इसके अलावा थम्सअप, गोल्ड स्पॉट, सिट्रा, माजा और लिम्का जैसे कई ब्रांड को बनाने वाले भी चौहान ही हैं। सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड थम्स अप, गोल्ड स्पॉट और लिम्का को 3 दशक पहले ही उन्होंने कोका-कोला को बेच दिया था।

आपको बता दें कि वित्तीय वर्ष 2023 में बिसलेरी का टर्नओवर 25 करोड़ रुपए रहने का अनुमान लगाया गया है। कंपनी को करीब 220 करोड़ रुपए लाभ की उम्मीद है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -