Homeविविध विषयअन्यIAF द्वारा गिराए गए पेड़ों पर भारत की शिकायत करने UN जाएगा जोकर पाकिस्तान

IAF द्वारा गिराए गए पेड़ों पर भारत की शिकायत करने UN जाएगा जोकर पाकिस्तान

मजे की बात यह है कि यह शिकायत भारतीय वायु सेना द्वारा उनके देवदार के पेड़ों को नुकसान पहुँचाने और पर्यावरण ख़राब करने के सम्बन्ध में होगी। पाकिस्तान ने इसे "Eco-टेररिज्म" कहा है।

ऐसे समय में जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी का माहौल है और युद्ध के हालात बने हुए हैं, पाकिस्तान अपना अलग ‘कॉमेडी सर्कस’ चलाने से बाज नहीं आ रहा है।

मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की योजना बनाई है, मजे की बात यह है कि यह शिकायत भारतीय वायु सेना द्वारा उनके देवदार के पेड़ों को नुकसान पहुँचाने और पर्यावरण ख़राब करने के सम्बन्ध में होगी। पाकिस्तान ने इसे “Eco-टेररिज्म” कहा है।

आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह करते हुए भारतीय युद्धक विमानों ने मंगलवार (फरवरी 26, 2019) को कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में भारत की सीमा से लगभग 40 किमी (25 मील) की दूरी पर उत्तरी पाकिस्तानी शहर बालाकोट के पास एक पहाड़ी वन क्षेत्र में एयर स्ट्राइक की थी। इस एयर स्ट्राइक द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर को नष्ट कर दिया गया था और जैश-ए-मोहम्मद के 300 से ज्यादा आतंकवादियों को मार दिया था।

हालाँकि, हमेशा से आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान ने इस बात से इनकार किया कि इलाके में इस तरह के शिविर थे और स्थानीय लोगों ने कहा कि केवल एक बुजुर्ग ग्रामीण को चोट लगी थी।

पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मलिक अमीन असलम ने कहा कि भारतीय जेट विमानों ने ‘फॉरेस्ट रिजर्व’ पर बमबारी की और सरकार पर्यावरणीय प्रभाव का आकलन कर रही है, जो संयुक्त राष्ट्र और अन्य मंचों पर एक शिकायत होगी। पाकिस्तान का कहना है कि घटनास्थल पर पर जो हुआ वह पर्यावरणीय आतंकवाद है क्योंकि दर्जनों देवदार के पेड़ गिर गए और गंभीर पर्यावरणीय क्षति हुई है।

पाकिस्तान सरकार के अधिकारी बम विस्फोट स्थल पर गए, जिसके बाद उन्होंने कहा कि धमाकों से 15 देवदार के पेड़ उखड़ गए और भारत सरकार के दावों को खारिज कर दिया कि सैकड़ों आतंकवादी मारे गए थे।

भारत और पाकिस्तान इस समय एक कूटनीतिक झगड़े में भी लगे हुए हैं, इसलिए तार्किक होने के स्थान पर इस प्रकार की हरकत की उम्मीद पाकिस्तान से की जा सकती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -