Homeदेश-समाजअसम की नाबालिग लड़की का अपहरण करने के ज़ुर्म में जाबेद अहमद गिरफ़्तार

असम की नाबालिग लड़की का अपहरण करने के ज़ुर्म में जाबेद अहमद गिरफ़्तार

असम के वित्त और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर यह खबर शेयर की और अपहरणकर्ता का पता लगाने और लड़की को सुरक्षित बचाने के लिए पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए उनकी सराहना की।

असम पुलिस ने 23 जून 2019 को, 12 वर्षीय बच्ची के अपहरण के 11 दिनों के बाद महाराष्ट्र में नासिक के एक होटल से उसे सुरक्षित बचा लिया। बच्ची असम के होजई ज़िले की रहने वाली है।

असम के वित्त और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर यह खबर शेयर की और अपहरणकर्ता का पता लगाने और लड़की को सुरक्षित बचाने के लिए पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए उनकी सराहना की।

ख़बर के मुताबिक़, 12 जून को बलिराम की छोटी बेटी गीता (बदला हुआ नाम) का अपहरण होजई के जमुनामुख से जाबेद अहमद ने कर लिया था। काफ़ी खोजबीन के बाद असम पुलिस ने लड़की को नासिक के एक होटल से सुरक्षित बचा लिया।

दरअसल, 12 जून, 2019 को गीता अचानक लापता हो गई थी, जिसके बाद उसके परिवार द्वारा एक FIR दर्ज कराई गई। पीड़ित परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिक़ायत के आधार पर, पुलिस ने अपनी जाँच प्रक्रिया तेज़ कर दी और आख़िरकार महाराष्ट्र के नासिक में बच्ची का पता लगा लिया और उसे बचा लिया। उसी गाँव के रहने वाले एम डी जाबेद अहमद पर बच्ची को अगवा करने और उसे महाराष्ट्र ले जाने का आरोप है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -