Homeदेश-समाजPUBG के लिए माँ की हत्या: 10 साल की बहन के सामने मारी गोली,...

PUBG के लिए माँ की हत्या: 10 साल की बहन के सामने मारी गोली, 3 दिन तक शव के साथ रहा; बदबू रोकने के लिए रूम फ्रेशनर डालता रहा

इससे पहले मार्च में महाराष्ट्र के ठाणे में पबजी खेलने के बाद हुए विवाद के कारण तीन लड़कों ने अपने ही एक दोस्त की हत्या कर दी थी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऑनलाइन गेम PUBG के लिए एक नाबालिग ने अपनी माँ की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया है कि लड़का पबजी मोबाइल गेम का आदी है। रोके जाने पर उसने माँ को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने अपने पिता की पिस्तौल का इस्तेमाल किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना लखनऊ के पीजीआई इलाके की है। यहाँ एल्डिको कॉलोनी में 40 वर्षीय साधना अपने 16 साल के बेटे और 10 साल की बेटी के साथ रहती थीं। साधना के पति आर्मी ऑफिसर हैं, जो कोलकाता में रहते हैं। बताया जा रहा है कि साधना का बेटा पबजी गेम का आदी है। जब उसे गेम खेलने से रोका जाता तो वह अपनी माँ से झगड़ा करने लग जाता था। इसके बावजूद उसकी माँ उसे पबजी नहीं खेलने के लिए लगातार टोकती रहती थी।

माँ ने रविवार (5 जून 2022) को एक बार फिर बेटे को पबजी गेम खेलने से रोका। इस पर आगबबूला बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल माँ के सिर में मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद आरोपित ने अपनी छोटी बहन को धमकाया और उसे दूसरे कमरे में बंद कर दिया।

पूर्वी लखनऊ के एडीसीपी कासिम आबिदी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “एक नाबालिग लड़के ने पबजी खेलने से रोकने पर अपनी माँ की गोली मारकर हत्या कर दी है। प्रारंभिक जाँच में पता चला कि वह इस खेल का आदी था और उसकी माँ उसे खेलने से रोकती थी, जिसके चलते उसने अपने पिता की पिस्तौल से उन्हें मार डाला।”

पुलिस का कहना है कि तीन दिन तक वह घर में माँ के शव के साथ ही रहा था। शव की गंध रोकने के लिए वह रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल कर रहा था। मंगलवार (7 जून 2022) देर शाम जब दुर्गंध बढ़ गई तो बेटे ने पिता को फोन किया और माँ की हत्या होने की जानकारी दी। उसके बाद पिता ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि लड़के ने पुलिस को गुमराह करने के लिए किसी बिजली मिस्त्री के बारे में फर्जी कहानी गढ़ी थी। लड़के ने कहा, “घर पर बिजली मिस्त्री आया था। उसी ने माँ की हत्या कर दी।” हालाँकि, ढाई घंटे की पूछताछ में पूरी वारदात का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपित बेटे को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि इससे पहले मार्च में महाराष्ट्र के ठाणे में पबजी खेलने के बाद हुए विवाद के कारण तीन लड़कों ने अपने ही एक दोस्त की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार किया था। यही नहीं जून 2019 में भी ठाणे में PUBG खेलने से मना करने पर 15 साल के किशोर ने कथित तौर पर अपने बड़े भाई मोहम्मद शेख (19 साल) की हत्या कर दी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -