Homeदेश-समाजPUBG खेलने से रोका तो छोटे भाई ने की बड़े भाई मोहम्मद शेख की...

PUBG खेलने से रोका तो छोटे भाई ने की बड़े भाई मोहम्मद शेख की हत्या

PUBG की बुरी लत को लेकर इस तरह की घटनाएँ पहले भी सामने आ चुकी हैं। तेलंगाना में पिछले महीने, एक 16 वर्षीय लड़के को जब उसके माता-पिता ने अधिकतर समय फोन पर बिताने के लिए डाँटा तो उसने आत्महत्या कर ली। इस गेम के बुरे प्रभाव के मद्देनजर गुजरात के कई शहरों में PUBG बैन कर दिया गया है।

टेक्नोलॉजी के साथ सामाजिक ट्रेंड्स और व्यवस्थाएँ तेजी से बदल रही हैं और इसी का नतीजा है कि आए दिन हमें इसके अलग-अलग परिणाम देखने को मिल रहे हैं। महाराष्ट्र के ठाणे से ऑनलाइन गेम PUBG को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ पर PUBG खेलने से मना करने पर 15 साल के किशोर ने कथित तौर पर अपने बड़े भाई मोहम्मद शेख (19 साल) की हत्या कर दी। 

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ममता डिसूजा ने बताया कि पीड़ित मोहम्मद शेख ने शनिवार (जून 29, 2019) सुबह जब छोटे भाई को अपने मोबाइल फोन पर पबजी खेलने से मना किया तो वो क्रोधित हो गया। डिसूजा ने बताया कि किशोर ने गुस्से में आकर अपने बड़े भाई मोहम्मद शेख का सिर दीवार पर दे मारा और फिर उस पर लगातार कैंची से हमला किया। शेख को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डिसूजा ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

PUBG की बुरी लत को लेकर इस तरह की घटनाएँ पहले भी सामने आ चुकी हैं। तेलंगाना में पिछले महीने, एक 16 वर्षीय लड़के को जब उसके माता-पिता ने अधिकतर समय फोन पर बिताने के लिए डाँटा तो उसने आत्महत्या कर ली। इस गेम के बुरे प्रभाव के मद्देनजर गुजरात के कई शहरों में PUBG बैन कर दिया गया है। गौरतलब है कि, PUBG गेम पर प्रतिबंध लगने के बावजूद इसे खेलने के आरोप में गुजरात पुलिस ने 15 मार्च को राजकोट में 10 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से 6 कॉलेज के छात्र भी शामिल थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नरेंद्र मोदी स्टेडियम से SVP स्पोर्ट्स एन्क्लेव तक: समझें भारत का स्पोर्ट्स कैपिटल बनने की दिशा में कैसे आगे बढ़ रहा है अहमदाबाद

आज जब अहमदाबाद स्पोर्ट्स कैपिटल की बात होती है, तो यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि धीरे-धीरे आकार लेती एक वास्तविकता जैसा लगता है।

आयातित नहीं अनादि है भारत की सभ्यता, विदेशी प्रोपेगेंडा फैलाना बंद करो: मोहनजोदड़ो की पशुपति मुहर पर ‘एलामाइट प्रभाव’ बताने वाली ऑड्रे ट्रुश्के की...

पशुपति मुहर को लेकर फिर शुरू हुई इतिहास की बहस। संस्कृति मंत्रालय, ऑड्रे ट्रुश्के और भारतीय विद्वानों के तर्कों के बीच समझिए पूरा विवाद।
- विज्ञापन -