Homeदेश-समाजचेहरे पर नकाब, कार से उतरे… गोली मार 21 कुत्तों की हत्या: तेलंगाना पुलिस...

चेहरे पर नकाब, कार से उतरे… गोली मार 21 कुत्तों की हत्या: तेलंगाना पुलिस कर रही जाँच, 5 घायल भी

MLA अकबरुद्दीन ओवैसी ने जिस दिन विधानसभा में आवारा कुत्तों को काबू में करने के उपाय खोजने पर बोला... उसी दिन उनके ही राज्य तेलंगाना में गोली मार 21 कुत्तों की हत्या।

तेलंगाना में एक साथ कई कुत्तों को गोली मार दी गई है। इसके कारण 21 कुत्तों की मौत हो गई। 15 फरवरी 2024 को रात 1:30 से 2:30 के बीच हुए इस गोलीकांड में लगभग 5 कुत्ते घायल भी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस अमानवीय घटना को नकाबपोश लोगों ने अंजाम दिया है।

20 से ज्यादा कुत्तों को गोली मारे जाने का मामला तेलंगाना के महबूब नगर जिले के पोन्नकल (Ponnakal) गाँव से जुड़ा है। जिन लोगों ने इस घटना को होते देखा, उनके अनुसार एक कार में चार लोग आए थे। सभी ने नकाब से अपना चेहरा ढँक रखा था। इन लोगों ने ही कुत्तों पर गोलियाँ चलाईं।

गोली लगने के कारण कई कुत्तों ने वहीं पर दम तोड़ दिया। जबकि कुछ कुत्तों की मौत भागते-भागते हुई। लगभग 5 कुत्तों की किस्मत अच्छी थी, उन्हें गोली तो लगी पर वो जिंदा हैं। घायल कुत्तों का इलाज पशु चिकित्सालय में किया गया।

तेलंगाना पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है। किसने एक साथ इतने सारे कुत्तों पर गोली चलाई, गोली चलाने का मकसद क्या था? अड्डकल पुलिस थाने में इससे संबंधित केस दर्ज किया गया है। जाँच में पशु चिकित्सकों की मदद ली जा रही है। संबंधित मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से भी कुछ खुलासा हो सकता है, जो अभी तक नहीं आई है।

आपको बता दें कि तेलंगाना के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने 15 फरवरी 2024 को ही विधानसभा में सड़क पर आवारा घूमते कुत्तों की समस्या पर बोला था। उनका कहना था कि इन आवारा कुत्तों को काबू में करने के लिए उपाय खोजने होंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -