Homeदेश-समाजआधी रात को AMU की 300 लड़कियों को उल्टियाँ और पेट दर्द, अस्पताल में...

आधी रात को AMU की 300 लड़कियों को उल्टियाँ और पेट दर्द, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती: ‘सर सैयद डे’ के बाद मच गई भगदड़, हॉस्टल में चल रही जाँच

सभी छात्राओं ने रात को आयोजन में ही डिनर किया था। जेएन कॉलेज में इन सबका प्राथमिक उपचार हुआ, जिसके बाद इन्हें इलाज के लिए भर्ती करा लिया गया।

उत्तर प्रदेश स्थित ‘अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU)’ के बेगम अजिजुनिशा हॉल में मंगलवार (17 अक्टूबर, 2023) की रात खाना खाने के बाद कई छात्राओं की हालत बिगड़ गई। इन छात्राओं को JN (जवाहरलाल नेहरू) मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ये आयोजन ‘सर सैयद डे’ के दिन हुआ था, जिसमें भोजन करने के बाद छात्राओं की हालत बिगड़ी। छात्राओं का इलाज चल रहा है। बीमार छात्राएँ अब्दुल्लाह गर्ल्स कॉलेज की हैं। गुलिस्तान-ए-सैयद में ‘सर सैयद डे’ के दिन ये दावत आयोजित की गई थी।

इसमें हजारों छात्र-छात्रा मौजूद थे। बताया जा रहा है कि ये छात्र-छात्राएँ फूड पॉइजनिंग की शिकार हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी इस प्रकरण की जाँच के लिए AMU पहुँच गई है। छात्रावास में भी जाँच की जा रही है। रात के डेढ़ बजे अचानक से छात्राओं को उल्टी होने लगी और उन्हें पेट दर्द की शिकायत होने लगी। इन सभी छात्राओं ने रात को आयोजन में ही डिनर किया था। जेएन कॉलेज में इन सबका प्राथमिक उपचार हुआ, जिसके बाद इन्हें इलाज के लिए भर्ती करा लिया गया।

आँकड़ों की मानें तो 300 से अधिक ऐसी लड़कियाँ हैं जिनकी तबीयत ख़राब हो गई और उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने बताया कि सुबह से ही लड़कियों का आना शुरू हो गया था और दिन खत्म होते-होते ये आँकड़ा 300 तक पहुँच गया। हालाँकि, कइयों की तबीयत में सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। हॉस्पिटल के चीफ सुपरिटेंडेंट डॉ हारिस मंज़ूर खान ने ये जानकारी दी।

बता दें कि बेगम अजिजुनिशा हॉल AMU का वो हॉस्टल है जिसमें 1500 लड़कियों के रहने की क्षमता है। हॉस्टल के डाइनिंग एरिया और किचन में से उस खाने के सैम्पल्स स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए हैं, जिसे खा कर लड़कियाँ बीमार पड़ीं। विश्वविद्यालय ने भी 3 सदस्यीय जाँच कमिटी गठित की है। यूनिवर्सिटी के छात्र संघ AMUTA ने भी इस मामले पर बैठक की। बता दें कि सर सैयद अहमद खान AMU के संस्थापक थे, जो एक अलग मुस्लिम मुल्क के गठन के भी हिमायती थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -