Homeदेश-समाजस्कूल के मुस्लिम प्रिंसिपल ने हिजाब किया अनिवार्य, कहा- लड़कियों को बुरी नजर से...

स्कूल के मुस्लिम प्रिंसिपल ने हिजाब किया अनिवार्य, कहा- लड़कियों को बुरी नजर से बचाता है

करीमगंज के ईस्ट पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एबी हन्नान ने हिजाब पहने हुए लड़कियों की तस्वीर भी फेसबुक पर पोस्ट की है। सोशल मीडिया पर हन्नान के प्रोफाइल में भी झोल है। उन्होंने खुद को केंद्र सरकार का कर्मचारी भी बता रखा है।

असम के करीमगंज के एक स्कूल में लड़कियों के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। करीमगंज स्थित ईस्ट पॉइंट पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एबी हन्नान ने सोशल मीडिया पर अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए सूचना दी है कि स्कूल में लड़कियों के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य कर दिया गया है और यह फैसला उन्हें बुरी नज़रों से बचाने के लिए किया गया है।

हन्नान ने फेसबुक पर हिजाब पहने हुए लड़कियों की तस्वीर भी पोस्ट की है। एबी हन्नान के फेसबुक प्रोफ़ाइल में लिखा हुआ है कि वो भारत सरकार के अंतर्गत मानव संसाधन मंत्रालय में काम करते हैं। हालाँकि, उनका फेसबुक अकाउंट ही उन्हें IAS?ACS अभ्यर्थी भी बताता है।

इसके अलावा हन्नान का इंस्टाग्राम अकाउंट बताता है कि वो करीमगंज में ईस्ट पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल के रूप में कार्यरत हैं। उनकी सोशल मीडिया तस्वीरों से भी यही जानकारी मिलती है कि वो करीमगंज में स्कूल में प्रिंसिपल हैं, ना कि भारत सरकार के अंतर्गत काम करते हैं। हालॉंकि यह स्पष्ट नहीं है कि इस स्कूल में पढ़ने वाले सारे बच्चे मुस्लिम ही हैं या फिर दूसरे धर्म के बच्चे भी यहॉं पढ़ते हैं।

हिजाब इस्लामिक शरिया कानून के अनुसार आवश्यक बताया जाता है। मुस्लिम देशों में हिजाब के नियम को तोड़ने या उसकी अवमानना पर सख्त सजाएँ हैं। हालाँकि, ईरान जैसे देशों में महिलाएँ इस प्रथा के खिलाफ आवाज उठाते हुए देखी जाती हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -