Homeदेश-समाजदलितों के खिलाफ टिप्पणी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री युविका चौधरी गिरफ्तार, तीन घंटे तक...

दलितों के खिलाफ टिप्पणी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री युविका चौधरी गिरफ्तार, तीन घंटे तक पूछताछ के बाद पुलिस ने दी जमानत

युविका चौधरी के खिलाफ दलितों के लिए काम करने वाले रजत कलसन ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद युविका चौधरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस केस को रद्द करने की माँग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

दलित समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस की प्रतिभागी रह चुकी युविका चौधरी को पुलिस ने सोमवार (18 अक्टूबर) को गिरफ्तार किया, जहाँ उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने जमानत दे दी। हरियाणा के हाँसी थाना में डीएसपी ऑफिस में युविका से तीन घंटे तक पूछताछ की गई।

युविका पर आरोप है कि उन्होंने अनुसूचित जाति पर अपमानजनक टिप्पणी की है। युविका ने यह टिप्पणी इस साल 25 मई को अपने ब्लॉग पर एक वीडियो में की थी, जिसके बाद बवाल हो गया था। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अनुसूचित जाति के लोगों ने युविका चौधरी के खिलाफ हाँसी थाने के पास प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

युविका चौधरी के खिलाफ दलितों के लिए काम करने वाले रजत कलसन ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद युविका चौधरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस केस को रद्द करने की माँग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद युविका ने अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी। कोर्ट ने इस याचिका को भी खारिज कर दिया था। हालाँकि, बाद में कोर्ट ने अग्रिम जमानत देते हुए जाँच में सहयोग करने का आदेश दिया था।

गौरतलब है कि अभिनेत्री के खिलाफ अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया था। युविका चौधरी इससे पहले पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद अपने पति प्रिंस नरुला के साथ जाँच में सहयोग के लिए हाँसी पुलिस जाँच के लिए पहुँची थीं। गौरतलब है कि कलसन क्रिकेटर युवराज सिंह और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ मुनमुन दत्ता के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -