Homeदेश-समाजदाऊद का खास गुर्गा CM योगी की रडार पर: अबू सलेम और उसके करीबियों...

दाऊद का खास गुर्गा CM योगी की रडार पर: अबू सलेम और उसके करीबियों की अवैध सम्पत्तियों की यूपी पुलिस बना रही लिस्ट

यूपी प्रशासन अबू सलेम के भाई अबू जैश की अवैध संपत्तियों की लिस्ट बना रही है। पुलिस अभी इस मामले में अतिरिक्त जानकारी देने से बच रहीं है। कहा जा रहा है कि जिस तरह योगी सरकार ने माफिया मुख्तार और अतीक अंसारी के नाते रिश्तेदारों की करोड़ो की अवैध सम्पत्तियों को नष्ट किया है, उसी तरह अब.....

उत्तर प्रदेश में गुजरे वक्त में अपराध का खौफ कायम करने वाले माफिया गैंग और उनके सरगनाओं पर योगी सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है। अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी के बाद अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का खास साथी रहा अबू सलेम भी योगी सरकार के निशाने पर आ चुका है जो फिलहाल जेल में बंद है। पिछली सरकारों में मौज उठा रहे इन बाहुबलियों में अब योगी का खौफ साफ नजर आने लगा है।

यूपी प्रशासन अबू सलेम के भाई अबू जैश की अवैध संपत्तियों की लिस्ट बना रही है। पुलिस अभी इस मामले में अतिरिक्त जानकारी देने से बच रहीं है। कहा जा रहा है कि जिस तरह योगी सरकार ने माफिया मुख्तार और अतीक अंसारी के नाते रिश्तेदारों की करोड़ो की अवैध सम्पत्तियों को नष्ट किया है, उसी तरह अब अबू सलेम का नंबर भी जल्द लगाया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अबू सलेम की आर्थिक ताकत पर चोट पहुँचाने के लिए उसके भाई और करीबियों की संपत्ति का ब्यौरा जुटाना शुरू कर दिया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण और पुलिस ने डॉन अबू सलेम के करीबियों की सपंत्तियों के दस्तावेज, उनकी कानूनी वैद्यता आदि की जाँच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अबू जैश के कब्जे की करोड़ों की जमीनों को लेकर प्रशासन को जानकारी मिली है। इन जमीनों मे कई सरकारी जमीनें भी शामिल हैं। पुलिस को लखनऊ में सप्रू मार्ग पर रेस्टोरेंट, मानक नगर में प्लॉटिंग की जानकारी मिली है। इसके अलावा लखनऊ के सर्वोदय नगर, ठाकुरगंज में करोड़ों की प्लॉटिंग की भी जानकारी मिली है। बताया गया है कि फैजाबाद रोड पर अवैध रूप से गेस्ट हाउस और होटल चलाया जा रहा है।

बता दें अबू सलेम का फर्जी पासपोर्ट बनवाने में उसके भाई ने मदद की थी। पुलिस अफसरों का कहना है कि संपत्ति की जाँच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुख्तार अंसारी गैंग के खिलाफ कार्रवाई के दौरान ही कुछ लोगों ने पुलिस कमिश्नर से अबू सलेम के एक भाई की कई सम्पत्तियों का ब्योरा बताते हुए शिकायतें की थी। इसके बाद ही पुलिस जेल में बंद माफिया पर नकेल कसना शुरू कर दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -