Homeदेश-समाजबकरीद पर न दें गाय की कुर्बानी, तेलंगाना के मंत्री के बाद यूनाइटेड मुस्लिम...

बकरीद पर न दें गाय की कुर्बानी, तेलंगाना के मंत्री के बाद यूनाइटेड मुस्लिम फोरम ने भी की अपील

यूनाइटेड मुस्लिम फोरम ने गौ रक्षकों पर अंकुश लगाने की माँग करते हुए कहा है कि भारतीय कानून के हिसाब से भेड़, बकरी एवं अन्य पशुओं की कुर्बानी जायज है।

विभिन्न मुस्लिम संगठनों के संघ ‘यूनाइटेड मुस्लिम फोरम’ ने बकरीद पर गाय की कुर्बानी नहीं देने की अपील की है। ईद-उल-अजहा जो बकरीद के नाम से भी जाना जाता है 12 अगस्त को है। इससे पहले तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने भी इसी तरह की अपील अपने समुदाय के लोगों से की थी।

रिपोर्टों के मुताबिक यूनाइटेड मुस्लिम फोरम ने कहा है कि भारतीय कानून के हिसाब से भेड़, बकरी एवं अन्य पशुओं की कुर्बानी जायज है।

फोरम ने अलग-अलग समुदायों के बीच किसी भी तरह के तनाव, भीड़ हत्या (लिचिंग) और जन-हानि को रोकने के लिए राज्य सरकार से ‘गौ रक्षकों’ पर अंकुश लगाने के लिए वाजिब कदम उठाने की भी माँग की है। उन्होंने कहा नागरिकों की जान एवं संपत्ति की सुरक्षा के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार को कानून बनाने चाहिए। मुस्लिम संघ ने कहा है कि सभी त्योहार शांति और एकता के साथ मनाए जाने चाहिए।

गौरतलब है इससे पहले तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने भी अपने समुदाय के लोगों से बकरीद पर गाय की कुर्बानी नहीं देने की अपील की थी। अली ने कहा था कि हिन्दू धर्म में गाय सम्मानित है और उसकी पूजा की जाती है। उन्होंने कहा था कि मुस्लिम भाई गाय की कुर्बानी देने से परहेज करें, इसके अलावा वे अन्य जानवरों की कुर्बानी दे सकते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -