Homeदेश-समाजयूनिस ने भागवत कथा सुनने जा रही युवतियों से की छेड़छाड़, ज़मानत पर छूटते...

यूनिस ने भागवत कथा सुनने जा रही युवतियों से की छेड़छाड़, ज़मानत पर छूटते ही की फायरिंग

पहली बार यूनिस ने जब युवतियों से छेड़छाड़ की थी तब तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया था लेकिन दूसरी बार जब वह मारपीट करने पहुँचा तो इस बार वह हथियारों से लैस था। ग्रामीणों की भीड़ फायरिंग की आवाज़ सुन कर इकट्ठी हुई लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका।

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक व्यक्ति द्वारा भागवत कथा सुनने जा रही युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। गुरुवार (मई 2, 2019) को आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भागवत कथा चल रही थी। उसमे भाग लेने आईं युवतियों के साथ यूनिस नमक युवक ने छेड़छाड़ की। एक युवक ने जब यूनिस की इस हरकत का विरोध किया तो यूनिस ने उसकी पिटाई भी कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने यूनिस को गिरफ़्तार कर लिया। गिरफ़्तार कर उसे थाने ले जाया गया और शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। हालाँकि, उसी दिन उसे ज़मानत भी मिल गई।

आरोप है कि ज़मानत मिलने के बाद उक्त युवक और उग्र हो गया और उसने रिटायर्ड स्टेशन मास्टर के घर पहुँच कर उनसे मारपीट की। विरोध करने पर उसने फायरिंग भी की। सूचना पर पुलिस फिर पहुँची लेकिन आरोपित तब तक फरार हो गया था। उसके घर पर दबिश देने के बाद पुलिस ने उसके छोटे भाई को गिरफ़्तार किया। पीड़ित स्टेशन मास्टर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यूनिस के पिता का नाम रमजानी है। ज़मानत मिलने के बाद उसने अपने साथियों सहित लाठी-डंडे लेकर गाँव में हमला बोल दिया था।

‘हिंदुस्तान’ के स्थानीय संस्करण में छपी ख़बर

एसओ मलपुरा विजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि मामले में FIR दर्ज हुई है। आरोपी के भाई को पुलिस पूछताछ करने के लिए पकड़ कर लाई है। उससे पूछताछ की जा रही है। जाँच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पहली बार यूनिस ने जब युवतियों से छेड़छाड़ की थी तब तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया था लेकिन दूसरी बार जब वह मारपीट करने पहुँचा तो इस बार वह हथियारों से लैस था। ग्रामीणों की भीड़ फायरिंग की आवाज़ सुन कर इकट्ठी हुई लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। ग्रामीणों ने तब पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -