Homeदेश-समाज7 लोगों ने किया गैंगरेप और वीडियो कर दिया वायरल: एक महीने बाद वीडियो...

7 लोगों ने किया गैंगरेप और वीडियो कर दिया वायरल: एक महीने बाद वीडियो के कारण ही 6 गिरफ्तार

आरोपितों ने न केवल महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया बल्कि इस दरिंदगी का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल भी कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद...

बिहार के पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय विधवा महिला के साथ सात लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपितों ने न केवल महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया बल्कि इस दरिंदगी का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल भी कर दिया। सोशल मीडिया पर बलात्कार का वीडियो सामने आने के बाद पटना गौरीचक पुलिस स्टेशन ने शुक्रवार देर रात मामले को संज्ञान में लेते हुए केस दर्ज किया।

पुलिस अधिकारियों ने इसके बाद गौरीचक पुलिस थाना क्षेत्र के पास एक गाँव से पीड़िता को खोज निकाला। उनका बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई।

कथित तौर पर, महिला गाँव से बाहर काम करने जाती थीं। काम कर वह अपने गाँव वापस लौट रही थीं, जिस दौरान यह घटना घटित हुई। पीड़िता एक ऑटो-रिक्शा पर सवार थी। तभी एक आरोपित मोटरसाइकिल से उनके पास आया और उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा।

इसके बाद आरोपित महिला को घर छोड़ने की जगह एक सुनसान इलाके में ले गया और अपनी मोटरसाइकिल को एक अलग जगह पर खड़ा कर दिया। जिसके बाद वहाँ पर छह युवक और आ गए। उन दरिन्दों ने महिला के साथ बलात्कार किया और पूरी घटना के वीडियो को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

बाद में, उन्होंने पीड़िता को उनके घर के पास छोड़ दिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को दिए गए बयान में महिला ने कहा है कि आरोपी नशे में थे और यहाँ तक ​​कि उसे भी शराब पीने के लिए मजबूर कर रहे थे।

गैंगरेप मामले के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा, ”घटना एक महीने पहले हुई थी। पीड़ित की उम्र लगभग 45 वर्ष है और वह विधवा है।” पीड़िता ने कहा कि वह समाज के डर से शिकायत के लिए पुलिस के पास नहीं गई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -