Homeदेश-समाजदहेज की माँग पर बीबी के चेहरे पर तेजाब फेंककर शौहर मो. नौशाद फरार,...

दहेज की माँग पर बीबी के चेहरे पर तेजाब फेंककर शौहर मो. नौशाद फरार, पहले से हैं 3 शादियाँ

आरोपित मोहम्मद नौशाद की इससे पहले भी कई निकाह हो चुका है और पीड़ित नजराना खातून उसकी तीसरी बीबी बताई जा रही है। शौहर मोहम्मद नौशाद लगातार अपनी पत्नी से दहेज की माँग करता था और उसके साथ मारपीट करता था।

बिहार स्थित सुपौल में शराब के नशे में धुत नौशाद ने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। सुबह 4 बजे, इस घटना के समय नौशाद की पत्नी सो रही थी और आरोपित नौशाद तेजाब डालने के बाद वहाँ से फरार हो गया।

तेजाब डालने से तड़पती हुई पत्नी को उसके गाँव वालों ने नजदीकी राघोपुर अस्पताल पहुँचाया। राघोपुर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर अहमद ने भी पीड़ित लड़की के तेजाब से घायल होने की पुष्टि की है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, राघोपुर पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ भी बताने से मना कर रही है।

एसिड अटैक की यह घटना बिहार के सुपौल स्थित राघोपुर थाना इलाके के धोबी टोला की है। रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपित मोहम्मद नौशाद लगातार अपनी पत्नी से दहेज की माँग करता था और उसके साथ मारपीट करता था।

मंगलवार (मई 12, 2020) रात वो शराब के नशे में घर पहुँचा था। नौशाद की पीड़ित पत्नी का कहना है कि इसी दौरान उसकी ननद ने नौशाद से उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की बात कही और उसे सुला दिया।

बुधवार सुबह 4 बजे जब पीड़िता सोई हुई थी, उसी समय उनके चेहरे के ऊपर तेजाब डाल दिया और मोहम्मद नौशाद सहित उसका परिवार वहाँ से फरार हो गया। मो. नौशाद की पत्नी ने बताया है कि दहेज की माँग को लेकर गाँव में भी कई बार पंचायत हुई थीं।

ज्ञात हो कि आरोपित मोहम्मद नौशाद की इससे पहले भी कई निकाह हो चुका है और पीड़ित नजराना खातून उसकी तीसरी बीबी बताई जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

साँप की मिस्ट्री, बाली की ट्रिप और लोहागढ़ का किला: 20 साल की सिया ने 3 बार रची थी मंगेतर केतन को मारने की...

पुणे की सिया ने मंगेतर केतन अग्रवाल को तीन बार मारने की साजिश रची। पुलिस ने जाँच में साँप की मिस्ट्री का भी खुलासा किया। लोहागढ़ किला जाने से पहले सिया ने बाली की ट्रिप भी कैंसिल की थी।

कॉन्ग्रेस की ‘भगवा आतंक’ वाली थ्योरी को किया फेल, दुनिया को आतंकी इशरत का सच बताया: पढ़िए उन RVS मणि के बारे में सब,...

पूर्व अधिकारी आरवीएस मणि को पद्मश्री से नवाजा गया है। उन्होंने भगवा आतंकवाद, इशरत जहाँ केस और मोदी-शाह के खिलाफ UPA सरकार के वक्त की साजिश का खुलासा किया।
- विज्ञापन -