Homeदेश-समाजजोरदार आवाज, फिर उठा सफेद धुँआ: बिहार के नालंदा में ग्रामीणों में बम ब्लास्ट...

जोरदार आवाज, फिर उठा सफेद धुँआ: बिहार के नालंदा में ग्रामीणों में बम ब्लास्ट की चर्चा, पुलिस-प्रशासन ने कहा – प्रथम दृष्टया विस्फोट नहीं, घटनास्थल पर थे खून के छींटे

मामला बिहार शरीफ के पहाड़पुरा गाँव का है। यहाँ शनिवार को अचानक ग्रामीणों ने तेज आवाज सुनने का दावा किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जनपद नालंदा में एक बार फिर से विस्फोट की खबर है। हालाँकि यह विस्फोट किस किस्म का है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। जाँच टीम मौके पर पहुँच कर सैम्पल जमा कर रही है। घटना में किसी के घायल या हताहत होने की कोई खबर नहीं है। घटना शनिवार (22 अप्रैल 20,23) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला बिहार शरीफ के पहाड़पुरा गाँव का है। यहाँ शनिवार को अचानक ग्रामीणों ने तेज आवाज सुनने का दावा किया। आवाज एक घर से आई थी। खुद को प्रत्यक्षदर्शी बता रहे राम प्रवेश कुमार का कहना है कि उन्होंने धुँआ देखा और जोरदार आवाज सुनी। जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट 1 बार हुआ था। दावा किया गया है कि ब्लास्ट में एक व्यक्ति का हाथ क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके चलते घटनास्थल पर खून के छींटे भी देखे गए हैं। बाद में आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मामले की जानकारी होते ही नालंदा के DM और SP घटना स्थल पर पहुँचे। जिलाधिकारी शुभंकर ने बताया कि CCTV फुटेज व मौके पर मिले अन्य प्रमाणों की जाँच करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला ब्लास्ट का नहीं लग रहा है। उनका कहना है कि जिस घर की घटना बताई जा रही है, वहाँ ऐसा कोई नुकसान नहीं हुआ है जो ब्लास्ट से दिखे। CCTV में धुआँ देखे जाने की बात स्वीकारते हुए DM नालंदा ने कहा कि मौके पर FSL टीम को बुलाया गया है जिसकी जाँच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं घटनास्थल पर पहुँचे SP नालंदा ने कहा कि घटना स्थल पर खून के छींटे मिले हैं और 2 लोग घायल हुए हैं जो फिलहाल अस्पताल में नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों घायलों को ट्रेस करने के बाद उनसे घटना की असल वजह सामने आएगी। SP ने CCTV फुटेज के आधार पर सफेद धुआँ निकलने की बात स्वीकारी। गौरतलब है कि साल 2023 में रामनवमी जुलूस के दौरान नालंदा में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। आरोप था कि शोभा यात्रा मस्जिद के आगे से निकलते ही हमलावरों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी थी। इस मामले में बिहार पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PFI के ‘मिशन 2047’ में भारत सरकार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य, MP ATS की जाँच में चौंकाने वाले खुलासे: जानें- पाकिस्तानी हैंडलर कैसे...

मध्य प्रदेश के भोपाल से मोहम्मद फराज की गिरफ्तारी के बाद ATS जाँच में PFI के मिशन 2047, पाकिस्तान कनेक्शन, भर्ती और फंडिंग की पड़ताल तेज।

फादर्स डे पर ‘ट्रांस डैड’ की कहानी छापने वाले न्यूयॉर्क टाइम्स पर भड़के लोग: समझें- मुख्यधारा की संस्कृति में ट्रांसजेंडर एक्टिविज्म को कैसे बढ़ावा...

बेटी पूछती है, "डैड, आपके पास कितने समय तक ब्रेस्ट थे?" वो दूसरे बच्चे को जवाब देती है, "मेरे डैड ने दाढ़ी बढ़ाई थी और वह एक लड़की थे।"
- विज्ञापन -