Homeदेश-समाजकॉन्ग्रेस नेता के बेटे की शादी, सोशल डिस्टेंसिंग चूल्हे में... लोग पूछ रहे -...

कॉन्ग्रेस नेता के बेटे की शादी, सोशल डिस्टेंसिंग चूल्हे में… लोग पूछ रहे – नियम सिर्फ जनता के लिए?

इस शादी में पूर्व सीएम और कॉन्ग्रेस नेता सिद्धारमैया के साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर और कॉन्ग्रेस नेता प्रियांक खड़गे भी शामिल हुए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु भी इस शादी में आए। यहाँ न तो किसी के चेहरे पर मास्क था और न ही किसी प्रकार की सरकारी गाइडलाइन्स का पालन किया गया।

कोरोना काल में जब भीड़-भाड़ से बचने की सलाह लगातार लोगों को दी जा रही है, ऐसे में शादी समारोह में शामिल होना खतरे को न्यौता देने जैसा है। समूचे देश में शादियों के समारोह को टाला जा रहा है। लेकिन, कर्नाटक में एक बार फिर से ऐसा मामला सामने आया है, जहाँ पर वीवीआईपी शादी हुई है और नियम-कायदे-कानून को ताक पर रखा गया।

यह शादी थी कॉन्ग्रेस नेता परमेश्वर नाइक के बेटे की। इस विवाह समारोह का आयोजन दावणगेरे के हागीरबोमनहल्ली में किया गया था। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियाँ उड़ाई गई। न तो किसी के चेहरे पर मास्क था और न ही किसी प्रकार की सरकारी गाइडलाइन्स का पालन किया गया।

वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि सैकड़ों की संख्या में लोग इस विवाह समारोह में शामिल हुए थे। जबकि सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक शादी समारोह में 50 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति है।

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में इस तरह की लापरवाही बड़े खतरे को निमंत्रण दे रही है। इस शादी में बड़े-बड़े कॉन्ग्रेसी नेता भी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक कॉन्ग्रेस नेता परमेश्वर नाइक के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम और कॉन्ग्रेस नेता सिद्धारमैया के साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर और कॉन्ग्रेस नेता प्रियांक खड़गे भी शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु के भी शामिल होने की खबर है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे की शादी हुई थी। इस दौरान भी लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के कायदों का ख्याल नहीं रखा गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -