Homeदेश-समाजहम यहाँ से नहीं हटेंगे: शाहीन बाग़ की महिलाओं ने पुलिस के अनुरोध को...

हम यहाँ से नहीं हटेंगे: शाहीन बाग़ की महिलाओं ने पुलिस के अनुरोध को नकारा, कोरोना वायरस फैलने का ख़तरा

दिल्ली पुलिस शाहीन बाग धरने पर पहुँच गई। इस दौरान धरने पर बैठी प्रदर्शनकारी महिलाओं से दिल्ली पुलिस और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने बात की साथ ही कोरोना के बढ़ते कहरके कारण उनसे धरने को समाप्त करने का भी अनुरोध किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने दिल्ली पुलिस के इस अनुरोध को न तो गंभीरता से लिया और न ही इसका कोई जवाब देना उचित समझा।

चीन से के बुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना का कहर विश्व के करीब 120 देशों में अब तक फैल चुका है। अगर बात करें भारत की तो यहाँ कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए सभी एयरपोर्ट, स्कूल, मॉल, रेस्टोरेंट यहाँ तक कि मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए हैं। सरकार ने सभी बड़े आयोजनों पर रोक लगा दी गई है, लेकिन इस बीच जारी है तो सिर्फ दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ तीन महीने से चल रहा धरना।

कोरोना के लगातार बढ़ते कहर को देखते हुए मंगलवार को दिल्ली पुलिस शाहीन बाग धरने पर पहुँच गई। इस दौरान धरने पर बैठी प्रदर्शनकारी महिलाओं से दिल्ली पुलिस और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने बात की साथ ही कोरोना के बढ़ते कहर से उनको अवगत कराया साथ ही उनसे धरने को समाप्त करने का भी अनुरोध किया। हालाँकि, प्रदर्शनकारी महिलाओं ने दिल्ली पुलिस के इस अनुरोध को न तो गंभीरता से लिया और न ही इसका कोई जवाब देना उचित समझा।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घोषणा कर चुके हैं कि दिल्ली में एक स्थान पर अब 50 से अधिक लोग नहीं जुट सकते। इसके बाद शाहीन बाग में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि धरने पर भीड़ को एकत्र नहीं होने दिया जाएगा। शिफ्ट के हिसाब से ही महिलाओं को बुलाया जाएगा। साथ ही प्रवेश द्वार पर एक मशीन लगाई जाएगी और सेनेटाइजर का भी प्रबंध किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले दिनों शाहीन बाद धरने पर पहुँची इंडिया टीवी की महिला पत्रकार ने दम तोड़ते शाहीन बाग प्रदर्शन की लाइव तस्वीरों को लोगों के सामने रखा था। इस दौरान जब गिनती की गई तो धरने पर प्रदर्शनकारियों की संख्या 19 थी। इसके बाद हूटर बजाकर न सिर्फ लोगों को एकत्र किया गया बल्कि महिला पत्रकारों से धक्का-मुक्की और उनके कैमरे को तोड़ने तक की कोशिश की गई।

खैर, आपको बता दें कि अभी तक भारत में कोरोना वायरस के चलते तीन मौत हो चुकी हैं, इनमें पहली कर्नाटक, दूसरी दिल्ली और तीसरी मौत महाराष्ट्र में हुई है। वहीं देश में कोरोना वायरस के अब तक 126 मामले सामने आ चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -