Homeदेश-समाजइटली में फँसे भारतीय रविवार को लौटेंगे स्वदेश, 22 मार्च से 7 दिन तक...

इटली में फँसे भारतीय रविवार को लौटेंगे स्वदेश, 22 मार्च से 7 दिन तक इंटरनेशल फ्लाइट नहीं कर सकेंगे लैंड

विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान से 590, पाकिस्तान से 43, क्वालालंपुर से 185, चीन से 766, जापान से 124, ईरान से 389, ईटली से 211 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया है।

विश्व के 180 से अधिक देश कोरोना वायरस की मार झेल रहे हैं। भारत सरकार विदेशों में फँसे अपने नागरिकों को वापस लाने को तत्पर है। इटली में फँसे सैकड़ों भारतीयों को सुरक्षित वहाँ से निकालने के लिए आज दिल्ली से एयर इंडिया का विशेष विमान इटली की राजधानी रोम के लिए रवाना होगा। साथ ही सरकार ने साफ कर दिया है 22 मार्च के बाद सात दिनों तक किसी भी अंतर्राष्ट्रीय विमान को भारत में उतरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

केंद्र ने एक बयान जारी कर कहा है कि कोरोना वायरस संकट के बीच इटली में फँसे भारतीयों को निकालने के लिए राष्ट्रीय वाहक एयर इंडिया 787 ड्रीमलाइनर विमान आज रोम के लिए भेजा जाएगा। यह रविवार सुबह तक भारतीयों को लेकर लौटेगा। इसके बाद सात दिनों तक किसी भी विदेशी विमान को भारत में उतरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान से 590, पाकिस्तान से 43, क्वालालंपुर से 185, चीन से 766, जापान से 124, ईरान से 389, ईटली से 211 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से अब तक विश्वभर में 2,70,000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इससे दुनिया भर में 11,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी अब तक कोरोना वायरस से पाँच मौतें हो चुकी है और करीब 300 लोग संक्रमित हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की थी। साथ ही 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -