Homeदेश-समाज60+ बार चाकुओं से वार... फिर लाश पर नाचता रहा नाबालिग हत्यारा: सिर्फ ₹350...

60+ बार चाकुओं से वार… फिर लाश पर नाचता रहा नाबालिग हत्यारा: सिर्फ ₹350 के लिए मर्डर, CCTV फुटेज से दिल्ली पुलिस ने दबोचा

हत्यारे ने पीड़ित किशोर के गले, सिर और बाकी शरीर पर कम से कम 60 बार चाकू से वार किए। उसे लात-घूसों से मारा और उसकी हत्या कर दी। वह किशोर के शरीर पर खड़े होकर इसके बाद नाचता भी है।

देश की राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारे ने 60 से अधिक बार चाकुओं से वार करके मार डालने के साथ ही गला काटने की भी कोशिश की। यह हत्या इसलिए हुई क्योंकि पीड़ित ने हत्यारे को ₹350 उधार देने से मना कर दिया था। पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वेलकम इलाके की एक मजदूर कॉलोनी में एक 16 वर्षीय नाबालिग ने दूसरे 17 वर्षीय नाबालिग से बिरयानी खाने के लिए ₹350 रूपए उधार माँगे। पीड़ित ने देने से मना किया। क्योंकि, दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे। हत्यारे ने इसके बाद पीड़ित को लूटने की कोशिश की।

वहीं लूट में नाकाम होने के बाद हत्यारा हमला करने लगा। उसने सबसे पहले पीड़ित पर हमला किया और उसका गला दबा कर बेहोश कर दिया। फिर वह उसे घसीट कर पास की एक गली में लेकर गया। जहाँ उसने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। यह पूरी घटना गली में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

हत्यारे ने पीड़ित किशोर के गले, सिर और बाकी शरीर पर कम से कम 60 बार चाकू से वार किए। उसे लात-घूसों से मारा और उसकी हत्या कर दी। वह किशोर के शरीर पर खड़े होकर इसके बाद नाचता भी है। इसके पश्चात वह ₹350 लेकर भाग जाता है।

यह जानकारी सामने आई है कि किशोर को इसके बाद जीटीबी नगर अस्पताल लेकर जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हत्या के दौरान उसे रोकने के लिए आसपास की महिलाओं और अन्य व्यक्तियों ने कोशिश भी की। लेकिन हत्यारे ने उन्हें भी चाकू दिखा कर डरा दिया।

इस मामले में उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस के डीसीपी जॉय तिर्की ने कहा है, “हमें यह जानकारी मिली थी कि एक किशोर को चाकू मारा गया है। घायल को अस्पताल ले जाया गया था जहाँ उसको मृत घोषित कर दिया गया। वहीं CCTV फुटेज के माध्यम से हत्यारे की पहचान कर ली गई है।”

पुलिस ने आगे बताया, “वह 16 वर्ष का है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। हत्या का आशय लूट था। अपराधी उससे पैसे लूटने की कोशिश कर रहा था। जब पीड़ित ने मना किया तो हत्यारे ने उसका गला दबा दिया और फिर चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -