Homeदेश-समाजइवेंट में आए थे आप के MLA, आम आदमी ने कर दी जलभराव की...

इवेंट में आए थे आप के MLA, आम आदमी ने कर दी जलभराव की कंप्लेन तो ईंट से किया हमला: दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

शिकायत के मुताबिक जिस कार्यक्रम में दोनों पीड़ित मौजूद थे, उसी में आरोपित विधायक भी आए थे। वहीं पर दोनों ने विधायक से अपने क्षेत्र में जलभराव की शिकायत की। इस बात से विधायक नाराज हो गए।

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक पर दो लोगों को पीटने और धमकाने का आरोप लगा है। आरोपित अखिलेश त्रिपाठी दिल्ली के मॉडल टाउन से विधायक हैं। मामले की शिकायत पुलिस में की गई है। पीड़ितों के मुताबिक उन पर हमला क्षेत्र में जलभराव की समस्या की शिकायत करने के चलते हुआ। घटना बुधवार (6 जुलाई 2022) की है। पुलिस ने FIR दर्ज कर के मामले की जाँच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को घटना के दिन शाम लगभग 4:30 पर कॉल आई। मौके पर PCR पहुँची। पुलिस के पहुँचने पर पता चला कि MLA त्रिपाठी ने मुकेश बाबू और गुड्डू हलवाई नाम के 2 लोगों के साथ मारपीट की है। दोनों को जहांगीरपुरी के BJRM अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुड्डू हलवाई के मुतबिक ये घटना तब हुई जब वो अशोक विहार थाना क्षेत्र में एक कार्यक्रम में खाने-पीने की सर्विस दे रहे थे।

शिकायत के मुताबिक जिस कार्यक्रम में दोनों पीड़ित मौजूद थे, उसी में आरोपित विधायक भी आए थे। वहीं पर दोनों ने विधायक से अपने क्षेत्र में जलभराव की शिकायत की। इस बात से विधायक नाराज हो गए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ही गुड्डू हलवाई पर ईंट से हमला कर दिया। गुड्डू को बचाने दौड़े उसके रिश्तेदार महेश को भी पीटा।

पीड़ितों के वायरल हो रहे वीडियो में उन्हें कहते सुना गया, “उनके (विधायक) के साथ 3-4 शैडो (बॉडीगार्ड) थे। वो बोल रहे थे कि जो बनता हो कर लेना। वो खींच कर हमें ले जा रहे थे। उन्होंने कहा कि SHO साला मेरा गुलाम है। लालबाग को मैंने खरीद रखा है।”

पुलिस ने बताया कि गुड्डू हलवाई के सिर पर मामूली चोट आई है, जबकि मुकेश बाबू को कोई बाहरी चोट नहीं आई है। विधायक पर IPC की धारा 323/341 के तहत केस दर्ज कर जाँच की जा रही है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। विधायक ने इसे अपने खिलाफ भाजपा की गंदी साजिश बताते हुए शिकायतकर्ता पर सवाल खड़े किए हैं। विधायक के अनुसार पुलिस ने जिसकी शिकायत पर मेरे खिलाफ FIR दर्ज की है वो नशे में खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

राहुल पाण्डेय
राहुल पाण्डेयhttp://www.opindia.com
धर्म और राष्ट्र की रक्षा को जीवन की प्राथमिकता मानते हुए पत्रकारिता के पथ पर अग्रसर एक प्रशिक्षु। सैनिक व किसान परिवार से संबंधित।

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -