Homeदेश-समाजलगातार बयान बदल रहा है शाहीन बाग़ में फायरिंग करने वाला कपिल गुर्जर, पिता...

लगातार बयान बदल रहा है शाहीन बाग़ में फायरिंग करने वाला कपिल गुर्जर, पिता व भाई से हुई पूछताछ

पुलिस ने कपिल गुर्जर के सामने ही उसके पिता व भाई से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, यह पूछने पर कि शाहीन बाग़ में गोलीबारी करने में इस्तेमाल हुआ असलहा कपिल को कहाँ से मिला, वह लगातार अपने बयान बदल रहा है।

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गत 1 फरवरी को संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में जारी शाहीन बाग़ प्रोटेस्ट में गोलीबारी करने वाले कपिल गुर्जर के पिता व भाई से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार कपिल गुर्जर का पिता गजे सिंह तथा उसका भाई जाँच में 2 दिन देरी से शामिल हुए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने कपिल गुर्जर के सामने ही उसके पिता व भाई से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, यह पूछने पर कि शाहीन बाग़ में गोलीबारी करने में इस्तेमाल हुआ असलहा कपिल को कहाँ से मिला, वह लगातार अपने बयान बदल रहा है।

25 साल के कपिल गुर्जर ने शाहीन बाग़ प्रोटेस्ट साइट के नजदीक ही 2 फायर किए थे। जिसके बाद उसने मीडिया से बातचीत में कहा था कि इस देश में अब सिर्फ हिन्दुओं की ही चलेगी।

मीडिया को दिए अपने पहले के स्टेटमेंट्स में कपिल ने कहा था कि वो शाहीन बाग़ में जारी प्रदर्शन के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम से परेशान था। कपिल गुर्जर ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा था कि उसको परिवार में होने जा रही एक शादी की तैयारी के लिए अक्सर लाजपत नगर जाना पड़ता है और इस कारण वह रोज रोज के ट्रैफिक जाम से ऊब गया था।

दिल्ली पुलिस कपिल गुर्जर के दूसरे फोन की तलाश कर रही है जो अभी तक उसके हाथ नहीं लगा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -