Homeदेश-समाजमुख्तार अंसारी के भाई व सपा नेता अफजल अंसारी की पत्नी फरहत पर FIR...

मुख्तार अंसारी के भाई व सपा नेता अफजल अंसारी की पत्नी फरहत पर FIR दर्ज: सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे का आरोप

फरहत सहित अन्य लोगों पर आरोप है कि उन्होंने लखनऊ में फर्जी दस्तावेज के आधार पर सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा किया। जिसके कारण उनपर सरकारी संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दायर हुआ।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार भू माफियों पर लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। ऐसे में हाल में गाजीपुर से बसपा सांसद अफजल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी व अन्य के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है

इन पर हजरतगंज थाने में आपराधिक षड्यंत्र समेत 6 धाराओं में एफआईआर हुई है। इस संबंध में तहरीर जियामऊ के लेखपाल ने दी है। पुलिस ने इस केस को आईपीसी की धारा 120बी, 420, 447, 448 और 427 के तहत दर्ज किया है

फरहत सहित अन्य लोगों पर आरोप है कि उन्होंने लखनऊ में फर्जी दस्तावेज के आधार पर सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा किया। जिसके कारण उनपर सरकारी संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दायर हुआ।

लेखपाल ने अपनी तहरीर में कहा है कि फरहत अंसारी द्वारा लखनऊ में अवैध रूप से अपने मकानों का निर्माण कराया गया है और वह लगातार अवैध रूप से मकान में रहकर सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुँचा रही हैं। लेखपाल की मानें तो इन सबसे राजस्व में भी नुकसान हो रहा है। इसके अलावा आपराधिक षड्यंत्र के तहत उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ करोड़ो रुपए की संपत्ति पर कब्जा किया हुआ है।

उल्लेखनीय है कि एक ओर जहाँ मुख्तार अंसारी के भाई व सपा नेता अफजल अंसारी की पत्नी पर केस दर्ज हुआ है। वहीं, प्रदेश में सियासत का चोला ओढ़े अपराधियों और उनकी अवैध सम्पत्तियों पर यूपी पुलिस का बुलडोजर चलना जारी है।

इससे पहले गाजीपुर में, विधायक मुख़्तार अंसारी के करीबी आजम कादरी के अस्पताल सहित अवैध सम्पत्तियों को ध्वस्त किया गया था। वहाँ स्थित उसकी ‘शम्म-ए-हुसैनी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर’ अस्पताल को बुलडोजर की मदद से धूल में मिला दिया गया, जो अवैध रूप से कब्ज़ा की गई ज़मीन पर बनी हुई थी।

इस दौरान एसडीएम सहित कई थानों की पुलिस सुबह से ही मौजूद थे और अंततः शनिवार (अक्टूबर 24, 2020) को दोपहर तक इसे ध्वस्त कर दिया गया। पूरा जिला प्रशासन इस दौरान इस कार्रवाई के लिए मुस्तैद रहा। मुख़्तार अंसारी के करीबी आजम ने हमीद सेतु के पास व गंगा के ठीक किनारे इस अस्पताल को बनवाया हुआ था। इस काम में एक पोकलेन और दो जेसीबी लगाए गए थे। 10 थानों की पुलिस की मौजूदगी में मुख़्तार अंसारी के करीबी के अस्पताल को बुलडोजर से ध्वस्त करने की कार्रवाई हुई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -