Homeदेश-समाजबिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट शहनाज गिल के पिता पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई...

बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट शहनाज गिल के पिता पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियाँ, दो दिन पहले ही भाजपा में हुए थे शामिल

संतोख सिंह सुख पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं, जिसके चलते उनकी सिक्योरिटी को हटा लिया गया था। पुलिस ने संदेह जताया है कि सुख ने थाने में इसलिए शिकायत दर्ज कराई है, ताकि वह अपनी सिक्योरिटी वा

भाजपा का दामन थामने के दो दिन बाद ही बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के पिता संतोख सिंह सुख (Santokh Singh Sukh) पर दो लोगों ने फायरिंग की है। इस घटना को पंजाब के अमृतसर में रात करीब 8.30 बजे अंजाम दिया गया। इस घटना में संतोख सिंह की जान बाल-बाल बची है।

गिल के पिता संतोख सिंह ने दो दिन पहले ही भाजपा ज्वाइन की थी। शनिवार (25 दिसंबर 2021) को वह कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद अमृतसर से ब्यास के लिए रवाना हुए थे। उस समय संतोख सिंह जंडियाला गुरु के पास किसी ढाबे पर रुके हुए थे। गिल के पिता ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने टॉयलेट जाने के लिए अपनी कार रोकी थी। तभी 2 बाइक सवार अज्ञात लोग उनकी कार के नजदीक आए और फायरिंग शुरू कर दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुख की कार पर 4 गोलियाँ लगी थीं। इस बीच सुरक्षाकर्मी दौड़ कर आए। सुरक्षाकर्मियों को आता देखकर बाइक सवार हमलावर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को हमले की सूचना दी। पुलिस ने मौके से गोली के 4 खाली खोखे बरामद किए हैं और मामले की जाँच में जुट गई है।

बता दें कि संतोख सिंह सुख पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं, जिसके चलते उनकी सिक्योरिटी को हटा लिया गया था। पुलिस ने संदेह जताया है कि सुख ने थाने में इसलिए शिकायत दर्ज कराई है, ताकि वह अपनी सिक्योरिटी वापस ले सकें। पुलिस अलग-अलग ऐंगल से मामले की जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -