Homeदेश-समाजगुरुग्राम में पुलिस बैरकेडिंग तोड़कर भाग रहे गोतस्कर को रोकने पर कार्यकर्ता को मारी...

गुरुग्राम में पुलिस बैरकेडिंग तोड़कर भाग रहे गोतस्कर को रोकने पर कार्यकर्ता को मारी गोली, गिरफ्तार

गो-तस्करों को जैसे ही पता चला कि उनका पीछा किया जा रहा है, तो पकड़े जाने के डर से इन तस्करों ने चलते टेम्पों से गाय को फेंक दिया और फिर पुलिस और गो-रक्षकों के ऊपर फायरिंग कर दी। जिसमें मोनू मनेसर नाम का बजरंग दल कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया।

हरियाणा के गुरुग्राम में गो-तस्करों ने बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को गोली मार दी। घटना बुधवार (अक्टूबर 9, 2019) रात करीब 3 बजे की है। गोतस्करी रोकने के लिए बजरंग दल और हरियाणा पुलिस की टास्क फोर्स के गो-रक्षक गुरुग्राम के सेक्टर 10 इलाके में मौजूद थे। इस दौरान जब दोनों पक्षों में मुठभेड़ हुई तो गो-तस्करों ने गोली चला दी, जो मोनू मनेसर नाम के बजरंग दल कार्यकर्ता को जा लगी। उसे गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बजरंग दल का यह कार्यकर्ता गो-तस्करों का पीछा कर रहा था, जिस पिकअप वैन में गो-तस्कर गाय को ले जा रहे थे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस के बैरिकेडिंग को गिरा कर गो-तस्कर की गाड़ी निकल जाती है।

बताया जा रहा है कि एक पिकअप वैन में गो-तस्कर गायों को लेकर जा रहे थे। रात को पेट्रोलिंग कर रही इस टास्क फोर्स ने जब इन तस्करों को देखा तो इनका पीछा किया। करीब 10 किलोमीटर तक टास्क फ़ोर्स ने इनका पीछा किया। गो-तस्करों को जैसे ही पता चला कि उनका पीछा किया जा रहा है, तो पकड़े जाने के डर से इन तस्करों ने चलते टेम्पों से गाय को फेंक दिया और फिर पुलिस और गो-रक्षकों के ऊपर फायरिंग कर दी। जिसमें मोनू मनेसर नाम का बजरंग दल कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। 

हालाँकि बाद में पुलिस ने गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में गुरूग्राम के क्राइम डीसीपी राजीव देशवाल ने कहा कि तकरीबन 6 गौ तस्कर अपने गाड़ी में गाय ले जा रहे थे। जब कार्यकर्ता ने उन्हें देखा तो उन्होंने वाहन का पीछा किया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस की गाड़ियों ने भी उनका पीछा किया। इस बीच तस्करों ने गायों को वाहन से फेंकना शुरू कर दिया।

डीसीपी ने बताया कि अंत में गो-तस्करों ने गोलियाँ चलानी शुरू कर दी। जो गो-रक्षक के सदस्य को जाकर लगी। उन्हें तुरंत एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि 6 में से 5 तस्करों की पहचान की जा चुकी है और साथ ही तस्करों का वाहन भी बरामद कर लिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -