Homeदेश-समाजएक साथ नमाज पढ़ने से रोकने पर बौखलाई मुस्लिम भीड़ ने मस्जिद के केयरटेकर...

एक साथ नमाज पढ़ने से रोकने पर बौखलाई मुस्लिम भीड़ ने मस्जिद के केयरटेकर को ही पीट-पीटकर किया घायल

शनिवार रात करीब 8 बजे वह मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। लेकिन वहाँ पहले से ही मोहल्ले के 20 से 30 लोग नमाज पढ़ने के लिए आए हुए थे। अब्दुल ने कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के तहत पाँच से अधिक लोगों को एक साथ नमाज पढ़ाने से इनकार कर दिया। तभी....

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर शासन से लेकर प्रशासन तक सभी चिंतित हैं। इसी बीच कोविड नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों को जब एक साथ नमाज पढ़ने से रोका गया तो उन्होंने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के ​मुताबिक, यह घटना शनिवार (24 अप्रैल 2021) हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के अंतर्गत देवीनगर की एक मस्जिद की है।

अब्दुल अलीम निवासी वॉर्ड नंबर 9 ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता अब्दुल ने कहा कि वह पिछले करीब पाँच साल से मदीना मस्जिद की देखरेख कर रहे हैं। आजकल रमजान का महीना चल रहा है। ऐसे में वह हर रोज मस्जिद की देखरेख के लिए जाते हैं।

शनिवार रात करीब 8 बजे वह मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। लेकिन वहाँ पहले से ही मोहल्ले के 20 से 30 लोग नमाज पढ़ने के लिए आए हुए थे। अब्दुल ने कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के तहत पाँच से अधिक लोगों को एक साथ नमाज पढ़ाने से इनकार कर दिया।

इसको लेकर अब्दुल और मस्जिद में आए लोगों में बहस शुरू हो गई। वहाँ मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें डंडों से पीटकर जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान जब उनका बेटा अब्दुल हबीज उन्हें बचाने आया, तो उन लोगों ने उसे भी डंडों से मारकर घायल कर दिया। अब्दुल और उनके बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज जाँच में जुट गई है।

बता दें कि कोरोना की बेकाबू रफ्तार पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने तमाम धार्मिक जगहों पर लोगों को भीड़ जुटाने के लिए मना किया हुआ है। लेकिन कोविड-19 महामारी को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का सही ढंग से पालन नहीं होने के कारण देश भर में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में 26 अप्रैल को बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,692 नए मामले सामने आए। 916 लोग डिस्चार्ज हुए और 27 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न आरोपों की राजनीति, न EVM का रोना… बदली रणनीति के दम पर प्रशांत किशोर ने जीता बांकीपुर उपचुनाव

EVM विवाद से दूरी, जमीनी मुद्दों पर फोकस, घर-घर संपर्क और सटीक चुनावी रणनीति ने बांकीपुर में प्रशांत किशोर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

‘जेल जाएँगे, 3-4 घंटे चक्की पीसेंगे, उम्रकैद होगी’ : दंगाइयों की वकालत करने वाले जिस महमूद प्राचा ने PM मोदी और अमित शाह के...

एक इंटरव्यू में महमूद प्राचा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणियाँ करते हुए उन्हें जेल भेजने की बात कही।
- विज्ञापन -