Homeदेश-समाजहनुमान मंदिर को हटाने के लिए बुलडोजर लेकर पहुँचे अधिकारी, हिन्दुओं ने किया विरोध...

हनुमान मंदिर को हटाने के लिए बुलडोजर लेकर पहुँचे अधिकारी, हिन्दुओं ने किया विरोध प्रदर्शन: कॉन्ग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में आरोप – प्रतिमा कर दी क्षतिग्रस्त

इस दौरान प्राचीन बजरंग बली की मूर्ति भी हटाने की कोशिश की जाने लगी। इस बात की जानकारी होते ही हिन्दू संगठन मौके पर जमा हो गए। उनका कहना था कि मूर्ति की पूँछ मंदिर से सटी हुई है और हटाने पर मूर्ति क्षतिग्रस्त हो जाएगी।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मंदिर को हटाने को ले कर नगर निगम और हिंदू संगठन आमने-सामने आ गए हैं। हिन्दू संगठनों का आरोप है कि निगम कर्मचारियों ने मंदिर को क्षतिग्रस्त किया है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन भी किया है। उनका कहना है कि मंदिर में रखी मूर्ति को भी नुकसान पहुँचाने की कोशिश हुई है। लोगों ने चंदा लगा कर टूटे मंदिर की फिर से मरम्मत का एलान किया है। विवाद 2 दिसंबर, 2022 का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह विवाद ‘रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड’ द्वारा करवाई जा रही शहर के कथित सौंदर्यीकरण की कार्रवाई के दौरान खड़ा हुआ। यहाँ लाखेनगर चौक से राजकुमार कॉलेज के बीच पड़ने वाली सड़क को चौड़ा किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई की जद में कुछ घरों के अलावा 5 मंदिर भी आ रहे हैं। कुछ मूर्तियों को लोगों की सहमति से अलग जगह शिफ्ट भी कर दिया गया। ये मूर्तियाँ माई की बगिया नाम की जगह पर जमा की गई हैं जहाँ उनकी नए सिरे से प्राण प्रतिष्ठा करवाई जा रही है।

इस दौरान प्राचीन बजरंग बली की मूर्ति भी हटाने की कोशिश की जाने लगी। इस बात की जानकारी होते ही हिन्दू संगठन मौके पर जमा हो गए। उनका कहना था कि मूर्ति की पूँछ मंदिर से सटी हुई है और हटाने पर मूर्ति क्षतिग्रस्त हो जाएगी। इस दौरान अधिकारियों से उन्होंने बहस की। बाद में अन्य स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए। लोगों ने मूर्ति को सही सलामत हटाने के लिए कहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि जब तक हनुमान जी की मूर्ति को सही सलामत निकाले जाने का भरोसा नहीं दिया जाता तब तक मूर्ति अपनी जगह पर ही रहेगी।

वहीं इस मुद्दे पर जोन 5 के कमिश्नर राकेश गुप्ता ने भरोसा दिया है कि मामले का सर्वसम्मति से संतोषजनक समाधान निकाल लिया जाएगा।

वही एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, मूर्ति हटाने पहुँचे निगम के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सूचित नहीं किया था। इसी के साथ निगम द्वारा मंदिर के खिलाफ शाम को कार्रवाई करना बताया गया है जबकि अधिकारियों द्वारा इसे दिन में करने के लिए कहा गया था। बताया जा रहा है कि निगम मंदिर पर बुलडोजर ले कर पहुँचा था, जिस पर लोगों ने सख्त आपत्ति जताई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘वीडियो बनाकर फैसला वापस लो’: दाऊदी बोहरा विवाद में पूर्व जस्टिस के परिवार को मिल रहीं श्मशान की धमकियाँ, लंदन में बेटी पर हमला;...

रिटायर्ड जस्टिस गौतम पटेल और उनके परिवार को दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार विवाद पर दिए गए फैसले के बाद पिछले 10 महीने से लगातार धमकियाँ मिल रही हैं।

‘ईरान युद्ध के डर से नहीं रुका स्टारलिंक का भारत आना’: स्पेसएक्स VP लॉरेन ड्रायर ने ब्लूमबर्ग के दावों को किया खारिज, बोलीं- सरकार...

SpaceX की VP लॉरेन ड्रायर ने ब्लूमबर्ग के उस दावे को खारिज कर दिया है कि ईरान युद्ध के कारण भारत में स्टारलिंक का लॉन्च रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ सार्थक बातचीत जारी है।
- विज्ञापन -