Homeदेश-समाजझारखंड: वन विभाग की जमीन में महिला को दफनाने की कोशिश, सांप्रदायिक तनाव

झारखंड: वन विभाग की जमीन में महिला को दफनाने की कोशिश, सांप्रदायिक तनाव

झारखंड में सरकारी जमीन पर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा शव दफनाने की कोशिश करने के कई मामले हाल में सामने आए हैं। इसी साल जून में गोड्डा के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के रुंजी पंचायत भवन के बगल में शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया था।

झारखंड के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खेचगड्डी गाँव में वन विभाग की ज़मीन पर एक महिला का शव दफ़नाने को लेकर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक़ घटना रविवार (13 दिसंबर 2020) की है। समुदाय विशेष से आने वाली मृतक महिला के परिजन शव को वन विभाग की ज़मीन में दफ़नाना चाहते थे।

स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। इनका कहना था कि जमीन वन विभाग की है। ऐसे में उस पर किसी मज़हबी प्रक्रिया की इजाज़त नहीं दी जा सकती है। इसके ठीक बाद घटनास्थल पर टकराव की स्थिति पैदा हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। वन विभाग के अधिकारी अमर विश्वकर्मा, एएसआई जैना बालमुचु, डुमरी थाना प्रभारी राजू मुंडा और एरिया सुपरि​टेंडेंट रवि भूषण प्रसाद मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने मृतका के परिजनों से बातचीत कर मामला का हल करने का प्रयास किया। अधिकारियों से बातचीत होने के बाद मृतका के परिजन शव कब्रिस्तान में दफ़नाने के लिए तैयार हो गए।   

झारखंड में सरकारी जमीन पर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा शव दफनाने की कोशिश करने के कई मामले हाल में सामने आए हैं। इसी साल जून में गोड्डा के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के रुंजी पंचायत भवन के बगल में शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। उस समय भी प्रशासन ने मौके पर पहुॅंचकर हालात पर काबू पाया था और शव को दफनाने से रोक दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -